उन्नाव: दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंची महिला, पुलिस ने कहा- जब रेप होगा तब आना

Follow न्यूज्ड On  

उन्नाव। आरोपियों द्वारा जलाई गई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद जहां पूरे देश में रोष व्याप्त है, वहीं उन्नाव पुलिस अपने उसी पुराने निर्दयी रवैये पर कायम है। जानकारी मिली है कि हिंदूपुर गांव, जहां उन्नाव पीड़िता को आरोपियों ने जलाया था, वहां की एक महिला ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास की उसकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।

कथित तौर पर पुलिस ने महिला से कहा कि जब दुष्कर्म हो उसके बाद आना, तभी शिकायत दर्ज होगी। पुलिस स्टेशन में पुलिस ने महिला से कहा, “रेप तो हुआ नहीं, जब होगा तब आना।”

महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले गांव के ही तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

महिला ने कहा, “मैं अपनी दवाई लेने जा रही थी। तभी तीनों ने मुझे रोका और मेरे कपड़े खींचने लगे। उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया।”

महिला ने आरोपियों की पहचान भी की।

इसके बाद जब वह शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया और दुष्कर्म होने के बाद आने के लिए कहा।

महिला ने बताया कि वह तीन महीने से थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन किसी ने भी मामले की सुनवाई नहीं की।

महिला ने कहा, “घटना के बाद, मैंने 1090 (महिला हेल्प लाइन) पर फोन किया और उन्होंने मुझे 100 डायल करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मुझे फिर उन्नाव पुलिस में इस मामले की शिकायत करने के लिए कहा।”

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे शिकायर्त दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


यूपी: महिलाओं के खिलाफ अपराध का गढ़ बना उन्नाव, 11 महीने में रेप की 86 घटनाएं आईं सामने

Unnao Rape Case: जिंदगी से जंग हार गई उन्नाव रेप पीड़िता, परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी

This post was last modified on December 8, 2019 2:16 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022