यूपी: 24 साल से धरने पर बैठे टीचर को खुले में कच्छा सुखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Follow न्यूज्ड On  

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 24 सालों से कलक्ट्रेट में धरना देकर भूमाफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे मास्टर विजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने टीचर विजय सिंह पर खुले में अंडरवियर सुखाने के आरोप में केस दर्ज किया है। हाल ही में डीएम मुजफ्फरनगर सेल्जा कुमारी ने उन्हें धरने से उठवा दिया था।

धारा 509 के तहत मुकदमा दर्ज

विजय सिंह के खिलाफ संजय कुमार नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि कलक्ट्रेट में विजय सिंह ने धरनास्थल के बाहर खुले में कच्छे सुखाए हैं। इस आरोप के चलते सिविल लाइन थाना में धारा 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस धारा में स्त्री लज्जा भंग की कार्यवाही होती है।

‘अंडरवियर मेरा नहीं था’

विजय सिंह ने दावा किया कि “अंडरवियर मेरा नहीं था। मेरे पास रह रहे एक बेसहारा का था जिसने एसएसपी साहब को अपना एफिडेविट दे दिया है।” दरअसल, निरमाना गांव के कृष्णपाल ने पुलिस को शपथपत्र देकर कहा है कि ये अंडर गारमेंट मेरे थे। सिविल लाइन पुलिस को दिए शपथपत्र में कृष्णपाल ने कहा कि विजय सिंह के साथ वह भी बीते 25 दिनों से उनके साथ धरने पर बैठ रहे थे। मेरे हाथ पर प्लास्टर चढ़ा है, पत्नी मर चुकी हैं, ऐसे में भोजन भी मास्टर अपने हाथों से बनाकर खिला रहे हैं। भूलवश मेरे अंडरवियर ही बाहर रह गए थे। इन कपड़ों से विजय सिंह का कोई मतलब नहीं है। अनजाने में हुई अपनी गलती को मैं स्वीकार करता हूं। मेरी गलती को क्षमा किया जाए और वाद समाप्त किया जाए। वहीं इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

1996 से धरना दे रहे हैं विजय सिंह

आपको बता दें कि विजय सिंह पिछले 24 सालों से भू-माफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे लंबा धरना देने पर विजय सिंह का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस, लिम्का बुक में दर्ज है। वे यह धरना 26 फरवरी 1996 से दे रहे हैं। लेकिन, हाल ही में मुज़फ्फरनगर की डीएम सेल्जा कुमारी ने उन्हें धरने से उठवा दिया था। इसके बाद विजय सिंह ने अपना धरना कलेक्ट्रेट से उठाकर शिव चौक पर चालू कर दिया है। विजय सिंह का कहना है कि मैं हटने वाला नहीं हूं। संघर्ष करता रहूंगा। चाहे मुझे फांसी पर लटका दिया जाए। उन्होंने कहा कि मेरे धरने को खत्म करने क लिए यह साजिश रची है।


1996 से धरना दे रहे व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन खत्म करने का निर्देश

This post was last modified on September 22, 2019 2:54 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022