Chhath Puja 2019: कब है छठ पूजा? जानिये क्यों मनाया जाता है यह पर्व

Follow न्यूज्ड On  

सूर्य और छठी मैया को समर्पित त्योहार ‘छठ पूजा’ (Chhath Puja) को बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़ी धूम- धाम से मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में लोग उपवास और पूजा कर सूर्य देव का धन्यवाद करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, छठी मैया सूर्य देव की बहन है। कहा जाता है, छठ पर्व में सूर्य देव की उपासना करने से छठी मैया प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

कब है ‘छठ पूजा?

यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। हिंदू नववर्ष के पहले महीने चैत्र के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ का पर्व मनाया जाता है, इसलिए इसे ‘चैती छठ’ (Chaiti Chhath) कहा जाता है। वहीं, कार्तिक शुक्ल षष्ठी को भी यह पर्व मनाया जाता है, जिसे ‘कार्तिक छठ’ (Karthik Chhath) कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2019: कब है दिवाली? जानें इसके पांच दिनों का महत्व और इतिहास

इस वर्ष चैती छठ 9 से 12 अप्रैल तक मनाई गई थी। अब अक्टूबर माह में कार्तिक छठ मनाई जाएगी, जिसका आरंभ 31 अक्टूबर 2019 को होगा और 3 नवंबर 2019 को इसका समापन होगा।

‘छठ पूजा’ का महत्व

बिहार में इस पूजा का खास महत्व होता है। इस महापर्व को छठ पूजा, छठी माई पूजा, डाला छठ, सूर्य षष्ठी पूजा और छठ पर्व के नामों से भी जाना जाता है।चार दिनों के इस पर्व में नहाय खाय, खरणा, संध्या घाट और भोरवा घाट शामिल है।

धार्मिक महत्व के अलावा, इन अनुष्ठानों से बहुत सारे वैज्ञानिक तथ्य जुड़े हुए हैं। इस पूजा के दौरान, श्रद्धालु सूर्योदय या सूर्यास्त के दौरान नदी तट पर प्रार्थना करते हैं। विज्ञान में यह बात साबित की गई है कि इस दौरान सूर्य की पराबैंगनी किरणें काफी कम होती हैं और इस दौरान सूर्य के प्रकाश में रहना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

इसे ‘छठ’ क्यों कहा जाता है?

नेपाली और हिंदी भाषा में छठ शब्द का अर्थ छह है। क्योंकि यह त्योहार कार्तिक महीने के छठे दिन मनाया जाता है, इसलिए इस त्योहार का नाम ‘छठ’ रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Durga Puja 2019: कब है दुर्गा पूजा? जानें क्यों कहा जाता है इसे ‘शक्ति का पर्व’

क्यों मनाया जाता है यह पर्व?

छठ पूजा से कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि प्राचीन काल में, द्रौपदी और हस्तिनापुर के पांडवों ने अपनी समस्याओं को हल करने और अपने खोए हुए राज्य को वापस पाने के लिए छठ पूजा मनाई थी। यह भी कहा जाता है कि इस पूजा को उस युग के ऋषि करते थे। वे किसी बाहरी साधन से ऊर्जा लेने की बजाय, सीधे सूर्य की किरणों से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए यह किया करते थे।

This post was last modified on July 31, 2019 4:53 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022