15 सितंबर का इतिहास- अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने 2008 में अपने आप को दिवालिया घोषित किया

Follow न्यूज्ड On  

15 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 15 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

15 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1812: नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
  • 1894: प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
  • 1916: प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
  • 1931: गांधी-इरविन समझौता हुआ।
  • 1948: स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
  • 1959: रूसी नेता निकिता ख्रुश्चेव अमेरिका की यात्रा करने वाले सोवियत संघ के पहले नेता बने।
  • 1959: भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
  • 1971: हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
  • 1982: लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम धमाके में हत्या।
  • 2000: सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ हुआ।
  • 2001: अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
  • 2003: सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
  • 2004: ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
  • 2008: अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया। यह अब तक की अमरीकी इतिहास कि दिवालिया होने की सबसे बड़ी घटना थी।
  • 2017: कासीनी अंतरिक्ष यान शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया।

15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1861: इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म।
  • 1876: भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
  • 1905: भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म।
  • 1909: तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म।
  • 1927: प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म।
  • 1939: भारतीय अर्थशास्त्री, शैक्षणिक, और राजनीतिज्ञ, कानून मंत्री और न्यायमूर्ति भारत के लिए सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म।

15 सितंबर को हुए निधन

2012: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन।


 

Engineer’s Day 2019: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानें इससे जुड़े तमाम तथ्य

International Day of Democracy 2019 : लोकतंत्र में भागीदारी है इस बार का थीम, जानें इससे जुड़ी अन्य बातें

14 सितंबर का इतिहास- संविधान सभा ने 1949 में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया

This post was last modified on September 15, 2019 3:13 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022