18 फरवरी राशिफल: मिथुन राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत, इन राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 18 February 2020 : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 18 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (18 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन आपके लिए कई मायनों में बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी में परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने में रुचि जाग सकती है। आपके विरोधी परास्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृष: आज का दिन शानदार रहेगा। आपको जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में फायदा होने वाला है। कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुल रहे हैं। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। अपने प्रियजनों से अच्छा व्यवहार रखें। अपने गुस्से पर आपको नियंत्रण रखना होगा। कुछ लोगों से अनावश्यक बहस आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सेहत ठीक रहेगा।

मिथुन: आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचें। जुए और सट्टेबाजी में धन गंवाने से मन दुखी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ हद तक आपको सुखों की प्राप्ति होगी। प्यार के मामले में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर रहेगा।

कर्क: रिश्तों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अगर कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्दी ही हल हो जाएगी। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।  प्रियजनों के साथ संयम भरा व्यवहार रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कन्या: बच्चे खुशी लाएंगे। अचानक धन-प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।समय पर चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपका कोई करीबी आपको परेशान कर सकता है। आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैI यात्रा बहुत सार्थक रहेगी।

तुला:  आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कामों में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लें।

वृश्चिक: आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।  लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज नौकरी मिलने के आसार हैं। अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है।

धनु: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपके लिए तरक्की के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी।

मकर: भावनाओं में ना बहें और किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। समय अनुकूल नहीं चल रहा हैं। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज खुशियों में कमी आएगी। सेहत आज शानदार रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप जो पाना चाहते हैं उसकी ओर तेजी से बढ़ेंगे। योजनाओं में गति आएगी और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। नौकरी बदलने का ख्याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा I

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on February 18, 2020 7:33 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022