20 फरवरी राशिफल: वृष राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 20 February 2020: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 20 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (20 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपको काम में तारीफ मिलेगी। आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित लोगों विवाह के रिश्ते आयेंगे। अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

वृष: आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। कामों में रुकावट आने से मानसिक तनाव हो सकता है। दूर की यात्रा का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने की उम्मीद है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मिथुन: आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी योग्यता पर शक न करें। बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क: आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। बच्चों को आज पढाई के तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। आपको माता की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है।

सिंह: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत आपके लिए कारगर साबित होगी। खर्चे बढ़ जाएंगे। किसी से लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। प्रेम जीवन के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या: आज कुछ नया अवश्य सीखें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। मन किसी अनावश्यक भय से परेशान रहेगा। आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है।

तुला: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे।

वृश्चिक: आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। कुछ मामलों में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु: परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक आय में सुधार होगा। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे।आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। भोजन करते समय सावधान रहें।

मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन फेवरेबल रहेगा।  परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा फलदायक रहेगी। आपकी कोई जरूरी प्लानिंग आज सफल होगी। लक्ष्य को पूरा करने का विचार करेंगे।

कुंभ: आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। काम के लिये नए ऑफर मिलते दिखायी देंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।

मीन: आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है। आज आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध शानदार रहेंगे। छात्रों का दिन शानदार रहेगा।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on February 20, 2020 10:04 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022