बिहार: मस्जिद में जांच करने गई पुलिस टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी जख्मी

Follow न्यूज्ड On  

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के गीदड़गंज गांव की मस्जिद में मंगलवार शाम कथित रूप से भीड़ जुटने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान किए गए पथराव से अधिकारी और कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मस्जिद में जमात में कई लोगों के शामिल होने की सूचना मिली थी। विदेश की यात्रा से लौटे लोगों के भी जमात में शामिल होने की सूचना थी। इसके बाद अधिकारियों और पुलिस की एक टीम मंगलवार की शाम करीब सात बजे गीदड़गंज गांव स्थित मस्जिद पहुंचे।

बिहार: पुलिस पर हमला हुआ तो भागकर खेत में जा छिपे थानेदार, घंटों ढूँढने के बाद मिले

भीड़ देख पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने को कहा। आदेश मानने से इनकार करने पर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा। लोगों ने अधिकारियों के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बुधवार को बताया कि इस हमले में अंचल पदाधिकारी सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का भी इस दौरान उल्लंघन किया गया है।


बिहार : तबलीगी जमात में गए 30 लोगों की पहचान, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

This post was last modified on April 1, 2020 2:44 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022