Eid-ul-Fitr Moon Sighting 2019 LIVE: देश के कई शहरों में दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद

Follow न्यूज्ड On  

30 दिन तक अल्लाह की इबादत करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग ईद उल-फितर का त्योहार मनाएंगे। इस ईद को मीठी ईद या फिर सेवाइयों वाली ईद भी कहते हैं। सऊदी अरब में 4 जून को ईद (Eid 2019) मनाई जा रही है। आमतौर पर यूएई के एक दिन बाद भारत में मीठी ईद (Mithi Eid 2019) मनाई जाती है। चांद के दीदार के बिना ईद नहीं हो सकती, चांद निकलने के बाद ही ईद मनाई जाती है। रमजान महीने में 30 रोजे पूरे होने के बाद ही चांद दिखाई देता है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बिहार के पूर्णिया में चाँद का दीदार हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार -बिहार, असम,बंगाल,यूपी, मुंबई, चेन्नई और गुजरात में ईद के चांद दिखने की खबर आ रही है। इसका मतलब ये है कि भारत में 5 जून को ईद मनाई जाएगी।

आइये जानते हैं भारत के शहरों में चाँद दिखने का लाइव अपडेट:

Eid-ul-Fitr Moon Sighting 2019 LIVE:

-यूपी की राजधानी लखनऊ में दिखा ईद का चांद


– हैदराबाद में दिखा ईद का चांद


– गुजरात में दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद


– बेंगलुरु में दिखा ईद का चांद


– मध्य प्रदेश में दिखा ईद का चांद


गुजरात, कानपुर और चेन्नई में दिखा चांद


-कल मनाई जाएगी ईद, बिहार में दिखा चांद


– कोलकाता में दिखा चाँद, बुधवार को मनाई जाएगी ईद


– भारत में ईद 5 जून को मनाई जाएगी


– आज शाम लखनऊ (Lucknow), पटना (Patna), दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), पुणे (Pune) समेत पूरे देश में लोग ईद-उल-फितर के चांद को देखने की कोशिश करेंगे।


– उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh), बिहार (Bihar), दिल्ली (Delhi), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शाम ईद का चांद नजर आ सकता है। सभी शहरों की हिलाल कमिटी आज ईद-उल-फितर को लेकर घोषणा कर सकती है।


– सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में लोगों ने सोमवार शाम को शवाल के चांद का दीदार किया और आज ईद मनाई जा रही है।

क्यों मनाई जाती है ईद उल-फितर?

इस्लाम में ऐसी मान्‍यता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में विजय हासिल की थी, इसी खुशी में ईद उल-फितर (Eid Ul Fitr) मनाई जाती है। माना जाता है कि पहली बार ईद उल-फितर 624 ईस्वी में मनाई गई थी। इस दिन मीठे पकवान बनाए और खाए जाते हैं। अपने से छोटों को ईदी दी जाती है। दान देकर अल्लाह को याद किया जाता है। इस दान को इस्लाम में फितरा कहते हैं। इसीलिए भी इस ईद को ईद उल-फितर (Eid Ul Fitr) कहा जाता है। इस ईद में सभी आपस में गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं।

वैसे तो रमजान का महीना 30 दिनों तक चलता है। लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमज़ान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहेगा। वहीं, साल 2018 में ईद 16 जून को मनाई गई थी।

ईद की तारीख आते ही घरों और बाज़ारों में ईद की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ईद मुबारक के संदेश फोन में तैयार किए जा रहे हैं, कोई ईद के लिए खास शायरी याद कर रहा है। महिलाएं मेहंदी के लेटेस्ट डिज़ाइन बना रही हैं। इतना ही नहीं मीठी ईद के खास मौके पर घरों में सेवइयां भी बन रही है।


Chand Raat Mubarak 2019: इन मैसेजेस से दें दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद के चांद की मुबारकबाद

कुछ यूं हुई थी चांद की उत्पत्ति, नई रिसर्च में सामने आई यह बात

Eid-ul-Fitr 2019, Eid-ul-Fitr 2019: Moon Sighting Time in India: आज दिख सकता है ईद का चांद, जानें आपके शहर में कब नजर आएगा चांद

This post was last modified on June 4, 2019 8:55 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022