Eid-ul-Fitr 2019, Eid-ul-Fitr 2019: Moon Sighting Time in India: आज दिख सकता है ईद का चांद, जानें आपके शहर में कब नजर आएगा चांद

  • Follow Newsd Hindi On  
Eid Ul Fitr in India 2020 Date: चांद के दीदार के बाद देश में इस दिन मनाई जाएगी ईद, लॉकडाउन में कैसे मनाएं यह त्योहार

रमजान का पाक महीना खत्म होने को आया है। आज 29वां रोजा है और ईद का चांद दिखते ही यह पाक महीना खत्म हो जाएगा। आज शाम को रोजा खुलने के बाद देश भर में ईद का मुबारक चांद नजर आ सकता है। जिसके साथ ‘ईद-उल-फितर’ का ऐलान हो जाएगा और देश भर में ईद का जश्न शुरू हो जाएगा।

इस्लाम में रमजान और ईद का जश्न चांद दिखने के साथ होता है। जिस तरह रमजान का चांद दिखने के साथ इस पाक महीने की शुरुआत होती है, उसी तरह आखिरी रोजे के दिन ईद का चांद दिखने के साथ रमजान का पाक महीना खत्म हो जाता है और ईद का बड़ा त्यौहार मनाया जाने लगता है। आज शाम को रोजा खुलने के बाद लखनऊ, पटना, दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत पूरे देश में लोग ईद का चांद नजर आ सकता है। सभी लोग इस मुबारक चांद को देखने की कोशिश करेंगे और चांद दिखने के बाद एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे।


बता दें कि सऊदी अरब में ईद भारत से एक दिन पहले मनाई जाती है। कल वहां ईद का चांद नजर आ गया था और आज सऊदी अरब के साथ अन्य कई खाड़ी देशों में ईद मनाई जा रही है। आज शाम को चांद दिखने के बाद भारत और अन्य कई देशों में ईद का जश्न शुरू हो जाएगा।

चांद दिखने के बाद भारत के सभी शहरों की हिलाल कमिटी ईद-उल-फितर का ऐलान करेगी। सभी शहरों में चांद अलग- अलग वक्त पर नजर आएगा, क्योंकि इफ़्तार का वक्त अलग होता है। लखनऊ में इफ्तार का वक्त- 6: 39 है, दिल्ली में 7: 17, पटना में – 6:58, पुणे में- 19:12, औरंगाबाद में- 19:09 है इसके बाद मगरिब की नमाज होगी, जिसके बाद चांद नजर आएगा।

ईद का चांद नजर आने के साथ ही ईद का त्यौहार शुरू हो जाता है। लोग एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। अगले दिन सुबह ईद की एक खास नमाज अदा की जाती है, जिसे केवल मर्द ही अदा करते हैं। इसके बाद सभी मिल कर ईद मनाते हैं। रमजान के बाद आने वाली ईद को ‘ईद-उल- फितर’ या ‘मीठी ईद’ कहा जाता है। इस्लाम धर्म में इस्लाम में लुनार (चांद) कैलेंडर होता हैv इस महीने का आगाज़ चांद दिखने के साथ होता है और चांद के अनुसार ही त्यौहार मनाये जाते हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)