राशिफल 3 अगस्त: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Horoscope 3 August : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। आज मधुश्रवा तृतीया है। आज सावन महीने का बेहद ही विशेष दिन हरियाली तीज भी (Hariyali Teej) है। हरियाली तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए बेहद विशेष होता है। 3 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi)।

मेष: आज आपको भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृष: कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उचित विचार के बाद वित्तीय निर्णय लें। शांत और सकारात्मक रहें। टकराव से बचें। छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। दोस्तों से मदद मिल सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। पुराने दुश्मन दोस्त बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज राहत मिलेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क: पारिवारिक विवाद से बचें। बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। कानूनी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विपरीत स्थितियों सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों पर खर्च संभव है, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। अपने स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करें।

सिंह: दिन सामान्य बीतेगा। धन लाभ होने की संभावना हैं। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। आज कोई पुरानी समस्या आपके सामने आ सकती है। किसी काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है।

कन्या: जबरदस्त आर्थिक लाभ की संभावना है। छात्र पढ़ाई में रुचि खो सकते हैं। निवेश की दृष्टि से दिन शुभ है। परिवार का माहौल शानदार रहेगा। शत्रुओं पर आप इस समय हावी रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है।

तुला: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी से फालतू बहस करने से बचें। धैर्य बनाये रखें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक: शादी का प्रस्ताव आ सकता है। दिन शुभ रहेगा। आज आपसी विवाद पैदा हो सकता है। समझदारी से काम लें। अपने मन एवं व्यवहार पर काबू रखें। कामकाज के लिए होने वाली यात्राओं में सफलता मिल सकती है। संपत्ति संबंधी लेन-देन के मामलों में आपको घाटा हो सकता है।

धनु: कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। व्यर्थ खर्चे हो सकते हैं। घर और परिवार का ख्याल रखें।

मकर: कार्यस्थल पर सफलता प्राप्ति के योग हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। आप धर्म या समाज के कार्यों से से जुड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ: कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। भाई-बहनों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

मीन: आकस्मिक घटना के कारण चोटिल हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। पेशे से जुड़ी यात्राएं लाभदायक नहीं होंगी। चिकित्सा और व्यर्थ के खर्चों में वृद्धि से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on August 3, 2019 9:42 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022