झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। हुसैनाबाद विधानसभा सीट (Hussainabad Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट पलामू जिले के पलामू लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर बसपा (BSP) के कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने एनसीपी (NCP) के कमलेश सिंह को पराजित किया था।
एक जमाने में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ था। यहां से कांग्रेस ने सात बार जीत दर्ज की है। 1977 की जेपी लहर में भी कांग्रेस के उम्मीदवार हरिहर सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद हरिहर सिंह ने लगातार तीन बार हुसैनाबाद, हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। विधायक रहते हुए 1987 में हरिहर सिंह की मृत्यु हो गयी थी। 1990 में भाजपा से दशरथ कुमार सिंह, 1995 में जनता दल से अवधेश कुमार सिंह और 2000 में राजद से संजय कुमार सिंह यादव ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
वहीं पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो 2005 के चुनाव में एनसीपी के कमलेश सिंह ने राजद के संजय सिंह यादव को शिकस्त दी थी। वहीं 2009 के चुनाव में राजद के संजय सिंह यादव ने इस सीट पर कब्जा करते हुए बसपा के शिवपूजन मेहता को परास्त किया। 2014 में फिर बसपा के कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने एनसीपी के कमलेश सिंह को चुनावी मैदान में बड़े अंतर से हरा दिया।
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,77,074 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,49,673 और महिला मतदाता 1,27,401हैं। पिछले चुनाव में 67.81 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
कुशवाहा शिवपूजन मेहता, बसपा- 57,275
कमलेश सिंह, एनसीपी- 29,523
कामेश्वर कुशवाहा, भाजपा- 25,430
हार का अंतर – 27,752
AJSU – कुशवाहा शिवपूजन मेहता
RJD – संजय सिंह यादव
JVM – वीरेंद्र कुमार
मतदान की तारीख: 30 नवंबर
Candidate | Sex | Age | Category | Party | Valid Votes Polled | %Votes Polled |
1 KUSHWAHA SHIVPUJAN MEHTA | M | 39 | GEN | BSP | 57275 | 37.00 |
2 KAMLESH KR. SINGH | M | 56 | GEN | NCP | 29523 | 19.07 |
3 KAMESHWAR PRASAD KUSHWAHA | M | 49 | GEN | BJP | 25430 | 16.43 |
4 SANJAY KUMAR SINGH YADAV | M | 47 | GEN | RJD | 22890 | 14.79 |
5 DASHRATH KUMAR SINGH | M | 56 | GEN | JMM | 7606 | 4.91 |
6 None of the Above | NOTA | NOTA | 2417 | 1.56 | ||
7 RAVINDRA KUMAR SINGH | M | 38 | GEN | JVM | 2094 | 1.35 |
8 BANSHIDHAR TIWARI | M | 27 | GEN | IND | 1496 | 0.97 |
9 PRADEEP KUMAR SINGH | M | 30 | GEN | IND | 1258 | 0.81 |
10 UMESH SAW | M | 37 | GEN | JD(U) | 1190 | 0.77 |
11 RAMCHANDRA MEHTA | M | 46 | GEN | SP | 1143 | 0.74 |
12 RAMPRAWESH SINGH | M | 54 | GEN | IND | 1043 | 0.67 |
13 NARESH KUMAR PASWAN | M | 34 | SC | IND | 787 | 0.51 |
14 MANOJ KUMAR SHARMA | M | 37 | GEN | NSAM | 648 | 0.42 |
मनिका विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: 13 उम्मीदवारों ने किया नांमकन
डालटनगंज विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
लातेहार विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चुनाव में पाला बदलते रहे हैं यहां के विधायक
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…