M. F. Husain Birth Anniversary: भारत के पिकासो कहे जाते हैं एम एफ हुसैन, देवी- देवताओं की अश्लील पेंटिंग्स बनाने के लगे थे आरोप

Follow न्यूज्ड On  

Maqbool Fida Husain Birth Anniversary : एम एफ हुसैन (M.F. Hussain)  एक मशहूर पेंटर थे। उन्हें भारत का पिकासो कहा जाता है। 20वीं शताब्दी में उन्होंने अपनी आधुनिक पेंटिंग्स से अपनी एक अलग पहचान बनाई। साथ ही कई विवादों को भी आमंत्रित किया। पेंटिंग्स के अलावा उन्हें लेखन, फोटोग्राफी और फिल्म बनाने का भी शौक था। आज एम एफ हुसैन (Maqbool Fida husain) की जयंती है।

शुरूआती जीवन

हुसैन का जन्म 17 सितम्बर 1915 को महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था। उनका पूरा नाम मकबूल फ़िदा हुसैन (Maqbool Fida husain) था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्होंने सिनेमा के पोस्टर बनाए और अन्य छोटे- मोटे काम किए। लेकिन पेंटिंग के अपने शौक को उन्होंने कभी कम नहीं होने दिया। आगे चलकर हुसैन की पेंटिंग्स की तारीफें होने लगी।

करियर

हुसैन पुरानी परम्पराओं को तोड़ कर कुछ अलग करना चाहते थे। वह आधुनिक कला को प्रोत्साहित करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने अपनी पेंटिंग्स में आधुनिकता लायी। उन्होंने एक पेंटर के तौर पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। 1971 में स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो के साथ हुसैन को भी साओ पाब्लो समारोह में निमंत्रण दिया गया। क्रिस्टीज़ ऑक्शन में हुसैन की एक पेंटिंग 20 लाख अमेरिकी डॉलर में बिकी थी। 2010 में जोर्डनियन रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज सेंटर ने हुसैन को 500 सबसे ज्यादा प्रभवशाली मुस्लिम की सूचि में रखा था। अपने जीवन में पेंटिंग के साथ हुसैन ने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया था, जिनमें ‘थ्रू द आईज ऑफ़ ए पेंटर‘, ‘गज गामिनी‘ और ‘मिनाक्षी: अ टेल ऑफ़ थ्री सिटीज‘ शामिल हैं।

सम्मान

अपने जीवन में एम एफ हुसैन ने कई सम्मान अपने नाम किए। उन्हें 1955 में पद्म श्री और 1973 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 1967 में हुसैन को ‘थ्रू द आईज ऑफ़ अ पेंटर’ में बेस्ट एक्सपेरिमेंटल फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और गोल्डन बेयर शॉर्ट फिल्म पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उन्हें केरल सरकार ने 2008 में ‘राजा रवि वर्मा’ पुरस्कार दिया।

विवाद

एम एफ हुसैन ने अपने करियर में बहुत नाम कमाया, लेकिन उनके साथ कई विवाद भी जुड़े रहे। उन्होंने देवी- देवताओं की पेंटिंग्स बनाई। आरोप लगाए गए कि उन्होंने देवी- देवताओं की अश्लील पेंटिंग्स बनाई और उन्हें गैर पारम्परिक तरीके से दिखाया। इसके विरोध में लोगों ने प्रदर्शन भी किया। भारत माता की विवादित पेंटिंग बनाने के कारण भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था।

निधन

हुसैन का 9 जून 2011 को लंदन में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था।


Engineer’s Day: जब सर विश्वेश्वरैया ने बचाई थी सैकड़ों अंग्रेजों की जान, जयंती पर पढ़िए ये मशहूर किस्सा

जयंती विशेष: भूदान तथा सर्वोदय आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे, गांधीजी ने बताया था पहला सत्याग्रही

This post was last modified on September 17, 2019 10:26 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022