Lunar Eclipse 2019: साल के आखिरी Chandra Grahan की Live Streaming यहाँ देखें

Follow न्यूज्ड On  

Lunar Eclipse 2019 : आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। देशवासी बुधवार तड़के तीन घंटे तक लगने वाले आंशिक चंद्रग्रहण का नजारा देख पाएंगे जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाएगी। यह आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse) होगा जिसे पूरे देश में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के हिसाब से यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 16 जुलाई की रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और 17 जुलाई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्‍त हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा क्‍योंकि उस वक्‍त यहां रात होगी। चंद्र ग्रहण के दिन ही गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) भी है।

149 सालों बाद गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण, जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

आपको बता दें कि 16 जुलाई को लगने वाले आंशिक चंद्र ग्रहण के बाद फिर 2019 का आखिरी ग्रहण और तीसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 26 दिसंबर को होगा, जिसे भारत में देखा जा सकेगा। 26 दिसंबर को वलयकार (Annular Solar Eclipse) सूर्य ग्रहण होगा।

Lunar Eclipse 2019 Live Streaming

यूट्यूब के जरिए लोग घर बैठे चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। यहां प्ले क्लिक करने के बाद आप चंद्र ग्रहण के गवाह बन सकते हैं।

क्या होता है आंशिक चंद्र ग्रहण?

आंशिक चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) तब होता है जब सूरज और चांद के बीच पृथ्‍वी घूमते हुए आती है, लेकिन वे तीनों एक सीधी रेखा में नहीं होते। ऐसी स्थिति में चांद की छोटी सी सतह पर पृथ्‍वी के बीच के हिस्‍से की छाया पड़ती है, जिसे अंब्र (Umbra) कहते हैं। चांद के बाकी हिस्‍से में पृथ्‍वी के बाहरी हिस्‍से की छाया पड़ती है, जिसे पिनम्‍ब्र (Penumbra) कहते हैं। इस दौरान चांद के एक बड़े हिस्‍से में हमें पृथ्‍वी की परछाईं नजर आने लगती है।

 Lunar Eclipse 2019: 16 जुलाई को है इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए पुराणों में क्या है इसका महत्व

किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

दुनिया भर में यह ग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के अधिकतर हिस्‍सों में दिखाई देगा।

भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा जा सकता है। लेकिन देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित बिहार, असम, बंगाल और उड़ीस में ग्रहण की अवधि में ही चंद्र अस्‍त हो जाएगा।

नंगी आँखों से देख सकते हैं ग्रहण?

चंद्र ग्रहण को देखने के लिए कोई खास सावधानी बरतने की जरूरत नहीं होती है। चंद्र ग्रहण पूरी तरह से सुरक्षित होता है इसलिए आप इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं। अगर आप टेलिस्‍कोप की मदद से चंद्र ग्रहण देखेंगे तो आपको यह खूबसूरत नजारा दिखाई देगा।

Lunar Eclipse 2019: चंद्रग्रहण का राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, करें ये उपाय

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022