Aaj Ka Rashifal In Hindi 8 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की की एकादशी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज एकादशी तिथि 12 बजकर 25 मिनट तक ही रहेगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थानी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन तुलसी विवाह करने का भी विधान है। हम आपको बता रहे हैं आज 8 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):
मेष: आज अचानक आपको अच्छा खासा फायदा भी हो सकता है। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आज आप अपने साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए मौके सामने आयेंगे। नई जगह निवेश करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी।
वृष: आज आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी। आज आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आप तंदरुस्त बने रहेंगे। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। समाजमें आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा।
मिथुन: आज कोई भी प्रमुख निर्णय या फैसला नहीं लें। काम संबंधी व्यापक यात्राओं की संभावना है। काम की स्थिति में सुधार होगा। आपकी वफादारी और मेहनत से काम करने की प्रकृति की वजह से आपको मान्यता मिलेगी। कारोबार बहुत लाभदायक रहेगा। आपको व्यापार में नए ग्राहक मिलेंगे। निवेश और अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
कर्क: आज किसी अच्छी खबर से आपका दिन बन जाएगा। पिछले प्रयासों से आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। आकस्मिक लाभ होने की संभावना अधिक हैं। किसी अनुकूल संपर्क के कारण आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम हो पायेंगे। मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेंगे।
सिंह: आज आपकी भौतिक सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी। दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार आयेगा। आज किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर बनी रहेगी।
कन्या: किस्मत का सहयोग मिलने से आपका कोई खास काम पूरा हो जायेगा। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। घर पर किसी करीबी मित्र के आगमन से परिवार में खुशी का माहौल बन जायेगा। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरी तरह मदद मिलेगी। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे।
तुला: दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इंतजार खत्म होने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक: आज का दिन शुभ रहेगा। खाली बैठे लोगों को रोजगार मिलेगा। खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। आंख की समस्या में आपको काफी राहत मिलेगी।
धनु: आर्थिक रूप से पिता से मदद मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। आज नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। संतान के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे।
मकर: जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। जीवन-शैली में सुधार करें। आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा।
कुंभ: आपका दिन ताजगी से भरपूर रहेगा। समाज में आपका नाम होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय रहेगा।
मीन: आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें।
This post was last modified on November 8, 2019 9:57 AM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…