8 नवंबर का इतिहास- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 2008 में चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा

  • Follow Newsd Hindi On  
8 नवंबर का इतिहास- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 2008 में चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा

8 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 8 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

8 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1895: भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज की।
  • 1917: व्लादिमीर लेनिन, लियोन त्रोत्स्की और जोसेफ स्टालिन को अक्टूबर क्रांति के बाद पीपुल्स कमीसार अधिकृत किया गया।
  • 1923: म्यूनिख में एडोल्फ हिटलर ने जर्मन सरकार को अपदस्थ करने की नाजियों की एक कोशिश का नेतृत्व किया। सेनाओं ने नाजियों के इस प्रयास के असफल कर दिया।
  • 1933: मंदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलीन रूजवेल्ट ने 40 लाख लोगों का रोजगार देने के लिए सिविल वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन का गठन किया।
  • 1945: हांगकांग में हुए नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
  • 1956: संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
  • 1992: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
  • 1998: बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़ मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
  • 1999: राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
  • 2001: अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
  • 2008: भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान -1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
  • 2016: भारत सरकार ने 2016 में बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित किया।

8 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1920: भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म।
  • 1927: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म।

8 नवंबर को हुए निधन

  • 1959: प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का निधन।
  • 1977: दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का निधन।

7 नवंबर का इतिहास- महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म, अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह ज़फ़र का निधन


8 नवंबर राशिफल: मेष राशि वालों को अचानक हो सकता है फायदा, जानें बाकी राशियों का हाल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)