Republic Day Parade LIVE: देश में 71वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राष्ट्रपति कोविंद ने राजधानी में ली परेड की सलामी

Follow न्यूज्ड On  

Republic Day Parade LIVE: राष्ट्र 71वें गणतंत्र दिवस का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ पर इस दौरान विशेष समारोह होना है, जिसकी अध्यक्षता देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसी बीच राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराएंगे और 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जेएम बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के बजाय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

Happy Republic Day 2020: 26 जनवरी पर ये संदेश भेजकर अपने करीबियों को दें गणतंत्र दिवस की बधाई

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के 16 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और 6 मंत्रालय परेड में हिस्सा लेंगे। 90 मिनट का यह समारोह सुबह दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चलेगा। कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक दिन पहले, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश का आह्वान किया और लोगों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे अहिंसा का पालन करें और सामाजिक और आर्थिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संवैधानिक तरीकों को ही अमल में लाए।

राष्ट्रपति ने 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को दिए एक संबोधन में कहा, “गांधीजी के सत्य और अहिंसा के संदेश को आत्मसात करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए, जो हमारे समय में सभी के लिए आवश्यक हो गया है।”

Republic Day 2020 LIVE Updates:

11:22 AM | इंस्पेक्टर सीमा नाग ने चलती हुई मोटर साइकिल से सलामी दी


11:20 AM | 5 अपाचे हेलिकॉप्टर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया


11:19 AM | त्रिशूल हेलिकॉप्टर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया

11:17 AM | गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार महिला बाइकरों ने दिखाए करतब


11:15 AM | जल है तो कल है

राजपथ में सलामी मंच के सामने जल शक्ति मंत्रालय की झांकी


11:10 AM | गणतंत्र दिवस समारोह में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश की झांकियां


11:05 AM |  गणतंत्र दिवस समारोह में जम्मू-कश्मीर की झांकी


10:51 AM | राजपथ पर हिन्दुस्तान, दिखी विभिन्न राज्यों की झाकियां

राजपथ पर इस वक्त राज्य की झाकियां प्रस्तुत की जा रही है। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान झाकियों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान से लोगों का मन मोह लिया। यूपी की झांकी में बाराबंकी की झलक देखने को मिली।


10:41 AM | राजपथ पर नेवी का एयरक्राफ्ट

राजपथ पर नेवी ने बोइंग पी8I लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रायर को पेश किया है।

10:39 AM | बीएसएफ के दस्ते ने डिप्टी कमांडेंट घनश्याम सिंह की अगुवाई में दी सलामी


10:35 AM | 140 एयर डिफेंस रेजीमेंट ने दी सलामी, विवेक विजय मोरे ने की अगुवाई


10:31 AM | राजपथ पर ‘शत्रुजीत’

राजपथ पर भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी ने सबका मन मोह लिया है।

10:25 AM | कैप्टन तान्या शेरगिल की अगुवाई में सेना की सिगनल कमान का दस्ता


10:21 AM | सिख रेजीमेंट ने दी सलामी


10:20 AM | दिल्ली : एडवांस हेलिकॉप्टर वेपन सिस्टम का दस्ता


10:17 AM | भारतीय सेना के टी-90 टैंक का दस्ता, कैप्टन सनी चाहर ने की अगुवाई

राजपथ पर भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक को पेश किया गया है। इस टैंक को इस वक्त कमांड कर रहे हैं कैप्टन सन्नी चहर। इसके अलावा के-9 वज्र-टी टैंक की भी नुमाइश की गई है। 269 मीडियम रेजीमेंट के कैप्टन अभिनव साहू इस टैंक को कमांड कर रहे हैं।


10:15 AM | राजपथ पर तिरंगे को दी गई सलामी


9:40 AM | वॉर मेमोरियल पहुंचे PM मोदी, गणतंत्र दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद


9:25 AM | संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का दिन- केजरीवाल

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। केजरीवाल ने झंडोतोलन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि अपने घर पर झंडा फहराने के बाद वे राजपथ भव्य परेड देखने जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज अपने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का शपथ लेने का दिन है।


9:07 AM | IIT मुंबई के छात्रों का तिरंगा मार्च

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आईआईटी मुंबई के छात्रों ने शनिवार को तिरंगा मार्च निकाला।इस मौके पर छात्र तिरंगा लेकर रैली की शक्ल में निकले और लंबी यात्रा तय की।


9:04 AM | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने फहराया तिरंगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 71वें लोकतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई में बतौर सीएम पहली बार अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके सारे स्टाफ मौजूद थे।


8:45 AM | ITBP के जवानों ने 17 हजार फिट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा


Republic Day 2020: इन वीरों को अदम्य साहस के लिए मिला शौर्य चक्र

Republic Day 2020: वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 108 पदकों के साथ जम्मू कश्मीर टॉप पर

This post was last modified on January 26, 2020 11:42 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022