Republic Day 2020: इन वीरों को अदम्य साहस के लिए मिला शौर्य चक्र

  • Follow Newsd Hindi On  

Republic Day 2020: रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर वीर जवानों को सम्मानित किया जाएगा। छह सैनिकों को उनके अदम्य साहस के लिए शौर्य चक्र (Shaurya Chakra) प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा, मेजर केबी सिंह, सूबेदार एन सिंह, नाइक एस कुमार और सिपाही के ओराण को शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगे।

राष्ट्रपति जम्मू कश्मीर में विदेशी आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए सूबेदार सोमबीर (Sombir) को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगे। सिपाही ओराण (KARMDEO ORAON) को यह सम्मान नियंत्रण रेखा पर अभियान के लिए मिलेगा। जिसमें उनकी बुलेटप्रूफ पटका पर एक गोली लगी था। इसके बाद उन्होंने नौ ग्रेनेड दागे और चार आतंकवादियों के हमले को विफल करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था।


लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा (Jyoti Lama) को शौर्य चक्र पिछले साल जुलाई में मणिपुर में एक अभियान के दौरान दो आतंकियों को मार गिराने के लिए दिया जाएगा। उन्हें अपने ऑपरेशन वाले क्षेत्र में चौदह कट्टर आतंकवादियों को पकड़ने का भी श्रेय जाता है।

पैराशूट रेजीमेंट (विशेष बल) के नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह (Narendra Singh) को नियंत्रण रेखा पर एक ऑपरेशन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। जहां उन्होंने दो आतंकवादियों को मार गिराया और एक को घायल कर दिया था। आतंकवादी वहां भारतीय सेना के ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।


शौर्य चक्र

शौर्य चक्र शांति के समय वीरता के प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला पदक है। इसका मेडल कांसे से बना होता है, जिसे हरे रंग की तीन खड़ी लाइनों द्वारा बराबर भागों में विभाजित फीते के साथ दिया जाता है।


Republic Day 2020: वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 108 पदकों के साथ जम्मू कश्मीर टॉप पर
 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)