Today Horoscope in Hindi, June 21, 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन रविवार है। आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य रहेगा। हम आपको बता रहे हैं आज 21 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (21 June 2020 Ka Rashifal):
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज मित्रों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। व्यापारी वर्ग आज किसी को उधार देने से बचें।किसी नये काम की शुरुआत आपको बड़ा मुनाफा दिला सकती है। माता-पिता के अनुमति के बिना कोई काम न करें। लवमेट को आज साथी से बहुत सारा प्यार मिलेगा।
आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा और आप अपने प्रियतम के साथ वक्त बिताएंगे।
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। नये काम की शुरूआत आपको बड़ा फायदा दिला सकती है। व्यापार में रूका हुआ पैसा आज वापस आ सकता है। आपके सपने साकार होते हुए नजर आयेंगे। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है।
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। आपको लोगों का बेहतर सहयोग मिलेगा। संतान की इच्छा पूरी होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको लाभ और प्रगति के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। साथ ही किसी पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।
आज पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। दिन सुख-सुविधाओं के साथ गुजरने का संकेत है। साझेदारी में किए गए कारोबार लाभदायक रहेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। पार्टनर के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे।
यह आपके लिए अच्छा काम बनाने का अवसर है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत आपको अच्छा फल देगी। आप के स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। शत्रु से सावधान रहें। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। आज पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं।
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपका कौशल आपको पहचान दिलाएगा। आपके बॉस आपको बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाएंगे। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।
भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढ़ेगा और काम से फोकस हटेगा। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। नए कारोबार के सौदों को अंतिम रूप देने के लिए अवधि अनुकूल है। प्रेम संबंध के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे।
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। करियर या बिजनेस से जुड़ी कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं। कारोबार में आज बड़ा लाभ होगा। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचना होगा।
कार्यक्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे। निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। किसी प्रकार का कोई निर्णय न लें। जैसा चल रहा है चलने दें। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अच्छा करेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम में किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। अपने स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। व्यापार को बढाने के नए तरीके सोचेंगें। कोई पुराना दोस्त अचानक काम आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे।
Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…