Solar Eclipse June 21, 2020: साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) आज यानि रविवार (21 जून 2020) को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 01:49 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:05 के आसपास रहेगा में जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा। 21 जून यानी कल रविवार को पड़ने वाले ग्रहण का सूतक काल (Sutak Kaal) शनिवार रात से शुरू हो चुका है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, किसी भी पूर्ण ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले का समय सूतककाल कहलाता है। मान्यता है कि इस दौरान मंदिरों में पूजा पाठ या कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। सूतककाल समाप्त होने के बाद ही मंदिर खुलते हैं और लोग पूजा अनुष्ठान शुरू करते हैं।
21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इस सदी में 21 जून को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण पहला नहीं है। इससे पहले भी इस सदी में इस दिन सूर्य ग्रहण लग चुका है। 21 जून 2001 को भी सूर्य ग्रहण की घटना हुई थी।
ज्योतिषविदों का मानना है कि आज लगने वाला सूर्यग्रहण कई मामलों में अद्भुत है। अगले 80 सालों में सिर्फ तीन बार ही कंकणाकृति ग्रहण दिखाई देगा जो एक वलयाकृति में रहेगा और इसकी अवधि महज 38 सेकंड रहेगी। इसके बाद 21वीं सदी में इस जैसे सिर्फ तीन सूर्यग्रहण भारत से नजर आएंगे वह भी क्रमश: 14, 30 और 21 वर्ष के अंतराल में पड़ेंगे। भारत से नजर आने वाला अगला सूर्यग्रहण 20 मार्च 2034 को पड़ेगा जो पूर्ण सूर्यग्रहण होगा।
वयस्कों के लिए सूतक 20 जून की रात 9:52 बजे से लेकर 21.जून दोपहर 1:49 बजे तक रहेगा।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए सूतक का समय 21.जून सुबह 5:24 बजे से दोपहर 1:49 बजे तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण सुबह 10:20 बजे आरंभ होगा।
पूर्ण ग्रहण दोपहर 12:02 बजे लगेगा।
ग्रहण दोपहर 01:49 बजे समाप्त होगा।
City (शहर) | Start Time (AM) | End Time (PM) |
नई दिल्ली / New Delhi | 10:20 | 13:49 |
मुंबई / Mumbai | 10:01 | 13:28 |
हैदराबाद / Hyderabad | 10:15 | 13:34 |
बेंगलुरू / Bangalore | 10:13 | 13:32 |
चेन्नई / Chennai | 10:22 | 13:42 |
कोलकाता / Kolkata | 10:46 | 14:17 |
पुणे / Pune | 10:03 | 13:31 |
अहमदाबाद / Ahmedabad | 10:04 | 13:32 |
सूरत / Surat | 10:04 | 13:32 |
जयपुर / Jaipur | 10:15 | 13:44 |
कानपुर / Kanpur | 10:25 | 13:57 |
पटना / Patna | 10:37 | 14:10 |
देहरादून / Dehradun | 10:24 | 13:51 |
शिमला / Shimla | 10:23 | 13:48 |
टेहरी / Tehri | 10:25 | 13:52 |
लुधियाना / Ludhiana | 10:21 | 13:45 |
आगरा / Agra | 10:20 | 13:51 |
सिरसा / Sirsa | 10:17 | 13:43 |
नागपुर / Nagpur | 10:18 | 13:51 |
इंदौर / Indore | 10:11 | 13:42 |
भोपाल / Bhopal | 10:15 | 13:47 |
बता दें, यह जून महीने का दूसरा ग्रहण होगा, इससे पहले 5 जून को चंद्रग्रहण लगा था। इसके बाद 5 जुलाई को भी एक चंद्रग्रहण लगेगा यानि 30 दिनों के अंतराल में तीन ग्रहण लगेगा। 30 दिन में तीन ग्रहण का दुर्लभ योग अब 119 साल बाद बनेगा। इससे पहले साल 1962 में तीन ग्रहण एक साथ 30 दिनों के अंतराल में देखने को मिले थे।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…