22 जनवरी राशिफल: आज इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानें किसे है सावधानी बरतने की जरूरत

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 22 January 2020 : आज माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 22 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (22 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन बेहतर रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में स्थानांतरण हो सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। सुदूर यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। किसी विशेष काम में मां का सहयोग मिलेगा। आपकी खुशी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी। दांपत्य जीवन में भी अच्छे परिणाम हासिल होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष: आज का दिन थोड़ा उबाऊ हो सकता है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। काम में आपका मन नहीं लगेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बाद बेहतर नतीजे हासिल होंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ने से व्यवसाय में भी लाभ होगा। निजी रिश्तों में नयापन आएगा। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन: आज आपको करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी कुशलता पर ध्यान देना चाहिए। समय पर काम पूरे होंगे। आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आप जो भी हासिल करना चाहते हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

कर्क: आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यय में वृद्धि हो सकती है। कुछ अवांछित खर्चे भी हो सकते हैं। सुदूर यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन घर-परिवार में कोई विवाद भी हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह: आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार और नौकरी में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। बाहर जाने की योजना बनेगी। घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग बराबर मिलेगा। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा कमजोर समय चल रहा है। आप दोनों के बीच गलतफहमी पनप सकती है।

कन्या: आज का दिन आपके लिए सफलता के नए आयाम लेकर आया है। आपको सितारों का साथ मिल सकता है। आपको सफलता मिलेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समय पर कार्य होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला: आज भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। धनार्जन सहज होगा। कुछ खास रिश्तों में दरार आ सकती है। किसी बात पर तनाव हो सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

वृश्चिक: आज आप हर जिम्मेदारी को मजबूती से निभाएंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। घर में सुख-सुविधाएं रहेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आज आपको गाड़ी चलाने से बचना चाहिए।

धनु: आज आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर: कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे।

कुंभ: आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन: आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। जोखिम न लें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on January 22, 2020 10:18 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022