Horoscope 2020 | Varshik Rashifal: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

  • Follow Newsd Hindi On  
Horoscope 2020 | Varshik Rashifal: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

वार्षिक राशिफल 2020 (Rashifal 2020): नए साल की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नए साल की आहट के साथ ही मन में नए-नए सवाल कौंधने लगते हैं। नए सपने पनपने लगते हैं। नई योजनाएं जन्म लेने लगती हैं। लेकिन दिलोदिमाग में ये कौतूहल बनी रहती है कि आने वाला साल कैसा रहेगा? अधूरे काम पूरे हो पाएंगे कि नहीं? रिश्तों की कच्ची डोर पक्की हो पाएगी कि नहीं? नए साल में करियर को नया मुकाम मिल पाएगा कि नहीं? कारोबार और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? हमारे वार्षिक राशिफल 2020 (Rashifal 2020) की मदद से आप अपने करियर, व्यापार, परिवार, प्रेम, विवाह एवं स्वास्थ्य के बारे में जान सकेंगे। वार्षिक राशिफल 2020 की मदद से आप अपनी वार्षिक योजनाओं को भी सफल बनाने में कामयाब होंगे। तो चलिए जानते हैं साल 2020 में क्या कहती है आपकी राशि।

मेष राशिफल 2020 (Mesh Rashifal 2020/Aries Horoscope 2020)

मेष राशि (Mesh Rashi) वालों के लिये नववर्ष 2020 शानदार रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हेल्थ और वेल्थ (धन) दोनों ही संदर्भ में आपकी स्थिति काफी बेहतर रहेगी। वर्ष की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इसलिए यदि आप पिछले कुछ समय से योग, ध्यान, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की योजना बना रहे हैं तो इस वर्ष संकल्प के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं। लव लाइफ में कुछ कठिनाइयां सामने आ सकती हैं, लेकिन प्रियतम के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम विवाह की चाह रखने वाले लोगों को काफी प्रयास करने पड़ेंगे। शादी-शुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।


विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का काफी अच्छा प्रदर्शन रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपके निवास में परिवर्तन हो सकता है और आपको परिजनों से दूर जाना पड़ सकता है। आपके परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों और सहयोगियों की ओर से भी सहयोग मिलेगा।

आर्थिक रूप से उन्नति करने के योग हैं। इस साल आपको अचानक से धन प्राप्ति भी हो सकती है। जो जातक रेस्टोरेंट, रियल स्टेट, गूढ़ रहस्य (पुरातत्व, ज्योतिष, वास्तु, रिसर्च, विज्ञान) आदि क्षेत्रों में अपना नया बिजनेस शुरु करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी यह वर्ष काफी अच्छा कहा जा सकता है। यदि पिछले कुछ समय से विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस वर्ष आपके लिये विदेश की छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती हैं।यह वर्ष करियर को नई ऊंचाइयां देने वाला है इसलिए इस वर्ष का भरपूर स्वागत करें और हर अवसर को भुनाने का प्रयास करें।

वृषभ राशिफल 2020 (Vrishabha Rashifal 2020/ Taurus Horoscope 2020)

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार नया साल आपके लिए काफी बढ़िया रह सकता है। आपका वार्षिक राशिफल कहता है कि यह साल आपके लिये नई सफलताएँ और नई उपलब्धियां लेकर आएगा। वर्ष 2020 के शुरुआत महीनों में आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कामकाज से आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी के अवसर आएंगे लेकिन आपको उन अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। इस साल आपको अपने करियर में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। उच्च शिक्षा के सिलसिले में धन खर्च होने की संभावना है। फरवरी में धन के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। अगर मार्च में शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें। साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।


प्रेम जीवन के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। आपके रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। विवाहित जातकों के लिए साल की शुरुआत अधिक अच्छी नहीं है। उन्हें जीवन साथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। संतान के लिए यह अवधि सामान्य रहेगी। लेकिन उत्तरार्ध में सितंबर के बाद स्थितियां काफी हद तक अनुकूल हो जाएंगी।

विद्यार्थियों के लिए वर्ष अनुकूल रहने वाला है। उन्हें किसी विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिल सकता है। साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल और कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष विशेष रूप से सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के समक्ष अविश्वास की स्थिति बनी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।वर्ष के उत्तरार्ध में कार्य क्षेत्र की स्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी और आप प्रगति करेंगे।

मिथुन राशिफल 2020 ((Mithun Rashifal 2020/Gemini Horoscope 2020)

मिथुन राशिफल 2020 (Mithun Rashifal 2020) के अनुसार नए साल में आप कई बेहतर फैसले करेंगे। जीवन के कई मुश्किल और अहम निर्णय भी आप बड़ी सूझ-बूझ के साथ ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी इस वर्ष आप काफी फिट रह सकते हैं। हालांकि आपको समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी। तनाव से मुक्ति के लिये योग व अध्यात्म संबंधी क्रियाओं के लिये समय निकालना भी आपके लिये इस वर्ष अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी में आपकी पदोन्नति के योग बना रहे हैं। प्रतिद्वंदी, विपक्षी, विरोधी अथवा शत्रु आपकी चिंताओं को तो बढ़ा सकते हैं लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान नहीं पंहुचा पाएंगे। इस साल आपको नया व्यवसाय शुरू करने से बचना चाहिए।

प्रेम संबंधों के लिए वर्ष काफी अच्छा रहेगा और इस दौरान प्रेम जीवन में उत्तम फलों की अनुभूति होगी। तमाम चुनौतियों के बावजूद भी आपका प्रेम जीवन चलता रहेगा। विवाहित लोगों को जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे। संतान के लिए यह अवधि काफी अनुकूल होगी और वह शिक्षा तथा कुछ रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि विकसित करेंगे। धन संबंधित विवाद परिवार की शांति भंग कर सकता है।

मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष की शुरुआत करियर के लिए कुछ चुनौती पूर्ण रह सकती है। प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कुल मिलाकर आपके लिए नववर्ष काफी अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल 2020 (Kark Rashifal 2020/Cancer Horoscope 2020)

कर्क राशिफल 2020 के अनुसार आने वाला साल वैसा ही रहेगा जैसा आप इसे बनाना चाहते हैं। मतलब इस वर्ष में सफलता का दारोमदार सिर्फ और सिर्फ आप पर होगा। आप जैसी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार ही आपको फल भी मिलेगा। इसलिए नए साल में भाग्य के भरोसे न बैठें और कर्म करने में यकीन रखें। इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतुलित दिनचर्या का पालन करें। आपको पित्त संबंधित शारीरिक समस्याएं होने की संभावना रहेगी। कर्क राशि के लोगों का वित्तीय पक्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस साल आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन वह धन रुकेगा नहीं। साल के पहले माह में पूंजी का निवेश न करें तो ही बेहतर होगा।

आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। मगर इस बात का ध्यान रखें कि एक से अधिक लोगों में आपकी रुचि बढ़ने से आपके रिश्ते पर असर पड़ेगा। कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। कुछ चुनौतियों के साथ आपका दांपत्य जीवन आगे बढ़ेगा। आपको अपने जीवन साथी के कदम के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए। माताजी का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है।

वर्ष की शुरुआत करियर के लिए सामान्य रूप से शुभ रहेगी। आप किसी बड़े उद्यम के साथ जुड़कर कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए फोकस होकर प्रयास करना होगा। उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को उनकी महत्वाकांक्षा के अनुरूप कुछ कम ही सफलता मिल सकती है।

सिंह राशिफल 2020 (Singh Rashifal 2020/Leo Horoscope 2020)

सिंह राशिफल 2020 के अनुसार नया साल में आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष आपको ख्याति मिलेगी। करियर के मामले में विशेष रूप से यह वर्ष आपके लिये लाभकारी रहने की उम्मीद की जा सकती है। अविवाहित जातकों के लिये विवाह के योग भी बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आने के योग भी बन रहे हैं। इस वर्ष आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। जुलाई से नवंबर तक का समय वित्तीय पक्ष के लिए अच्छा है। धन की बचत अथवा आय के नए स्रोतों का सृजन करने के लिए पैसों का निवेश किया जा सकता है। आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आप नियम से योग और व्यायाम करें ताकि मोटापा, डायबिटीज़ की समस्याएं आपको छू न सके।

आने वाले साल में आपको परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहनों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। साल के मध्य में आप अपने मित्रों के साथ किसी जगह घूमने जा सकते हैं। आप माता-पिता की खूब सेवा करेंगे। इस साल आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है। करीबी व्यक्तियों की सेहत में गिरावट होने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। साल के अंत में परिवार में शांति का भाव रहेगा।

साल 2020 में सिंह राशि के जातकों का करियर नए मुकाम हासिल कर सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको मेहनत में कोई कसर नहीं करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। अगर आप इस वर्ष कोई प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो आपके विजय होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष काफी सफलता देने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को सफलता मिलने से मनोबल बढ़ा रहेगा। ऐसे लोग जो इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, लॉ, सोशल सर्विस, कंपनी सेक्रेट्री तथा सेवा प्रदाता क्षेत्र की पढ़ाई में लगे हुए हैं, उन्हें बहुत सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशिफल 2020 (Kanya Rashifal 2020/Virgo Horoscope 2020)

कन्या राशिफल 2020 के अनुसार नए साल में आपके लिए कार्यक्षेत्र, मान-सम्मान, फाइनेंस आदि क्षेत्रों में काफी अच्छा रह सकता है। वर्ष की शुरुआत में आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। मेहनत और किस्मत की बदौलत आपको अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होंगे। साल 2020 में आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। अप्रैल से जुलाई के बीच आपको शेयर बाजार, जुए, सट्टे तथा अटकल व्यवसाय से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप नया वाहन, घर या कोई अन्य प्रोपर्टी खरीद सकते हैं। रिश्तेदार की आर्थिक सहायता करेंगे। आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। बस आपको अपनी दिनचर्या को नियमित रखना होगा।

इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आप व्यस्तता के कारण अपने परिजनों को समय कम ही दे पाएंगे। मार्च में संतान का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। जुलाई में संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साल के अंत में माता-पिता की सेवा करने से मन को सुकून मिलेगा। इस वर्ष आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

कन्या राशि वालों का करियर जीवन साल 2020 में चमक सकता है। इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। ऑफिस में सीनियरों के सहयोग से आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ेंगे। लेकिन ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष काफी बेहतरीन सिद्ध होगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आप अपने अधिकांश प्रयासों में सफलता हासिल करेंगे। सितंबर महीने में विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी होने की संभावना है।

तुला राशिफल 2020 (Tula Rashifal 2020/Libra Horoscope 2020)

तुला राशिफल 2020 के अनुसार नए साल में तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार आपको प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में आप इस साल अपनी सैलरी बढ़वाना चाहते हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अन्य स्रोतों से भी धन कमाने की कोशिश करनी होगी। नए साल में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। आपको अपच, वायु रोग, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, चिकन पॉक्स तथा शरीर में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें।

तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करना होगा। इस साल आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर अधिक ध्यान देना होगा। इससे आप कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे और बेबाकी के साथ अपने नए विचारों को सीनियर अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। इस वर्ष आपको कोई नया व्यवसाय शुरू करने से बचना चाहिए। आप चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे।

पारिवारिक जीवन में साल के शुरुआत में माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। इस समय आप अपने परिजनों के साथ किसी वैवाहिक समारोह में जा सकते हैं। संतान की शिक्षा एवं उसके भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। मई में संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साल के मध्य में रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। प्रेम जीवन में लब्बोलुबाब से बचें। प्यार में जिद न करें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता कमजोर होगा। अपने लव पार्टनर पर किसी तरह का दबाव न डालें।

वृश्चिक राशिफल 2020 (Vrishchik Rashifal 2020/ Scorpio Horoscope 2020)

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार नव वर्ष में आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको सफलता मिलने के प्रबल आसार नज़र आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। सेहत के मामले में भी आपको इनका लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी मनोकामानाओं के पूर्ण होने के आसार हैं। धन के क्षेत्र के लिये समय अच्छा रहेगा। विशेषकर कर्ज या लोन लेने की जरूरत पड़ती है तो सफलता मिल सकती है।

साल 2020 में आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया है तो आप इस साल उसे चुका सकते हैं। अगर कोई बड़ा आर्थिक फैसला लें, तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। नौकरी-पेशा के लिए साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान आपका कभी अपने कार्यक्षेत्र में कमजोर पड़ेंगे तो आपका साहस और आत्मविश्वास आपको नया मार्ग दिखाएगा। अपने कार्य के परिणाम को लेकर हताश होने की आवश्यकता नहीं है।

वर्ष की शुरुआत में परिजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। यदि संतान विवाह योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती है। घर में किसी तरह की अशांति चल रही है तो उसमें वह दूर होगी। आप अपने परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भलिभांति समझेंगे। समाज में आपका और आपके परिवार वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अक्टूबर में परिजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौक़ा मिलेगा नवंबर में परिवार की जरुरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। वर्ष के अंतिम माह में आपको अपनी संतान की सेहत पर ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए नया साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आपकी लव लाइफ़ में उतार-चढ़ाव आएंगे। प्रेम जीवन में असुरक्षा की भावना रहेगी। प्रेम विवाह के भी योग आपके लिये बन सकते हैं।

धनु राशिफल 2020 (Dhanu Rashifal 2020/Sagittarius Horoscope 2020)

धनु राशि वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार नया साल आपके लिए बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी खासी रहेगी। आपको प्रॉपर्टी से संबंधित काफी अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना आपको आर्थिक लाभ होगा। वर्ष 2020 में भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। 1 अप्रैल से 30 जून का समय थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण हो सकता है और इस दौरान आपको अधिक मेहनत करनी होगी। निवेश से मुनाफ़ा होगा। धन से जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा किसी पर भरोसा न करें। अगर अर्थ से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है।

करियर में विदेशी स्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा और आपके कार्यों में आपको सराहना मिलेगी। आपको अपने मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण मिल सकता है। यह साल अच्छी संभावनाओं की ओर संकेत करता है। आप इस वर्ष सफलता की पूरी उम्मीदें लगा सकते हैं। बीते साल की अपेक्षा यह वर्ष आपके लिए अधिक फलदायी होगा। इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि भी होगी और प्रमोशन मिलने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

नए साल में आपका पारिवारिक जीवन भी काफी हद तक सुकून से पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी यह अवधि काफी अच्छी रहेगी और आप अपने प्रियतम के साथ संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। आपका साथी भी आपकी भावनाओं को समझेगा और यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन भी काफी मधुर रहेगा और आपके जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर रहने से आप वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। इस साल आपकी संतान भी उन्नति प्राप्त करेगी।

मकर राशिफल 2020 (Makar Rashifal 2020/ Capricorn Horoscope 2020)

मकर राशिफल 2020 के अनुसार नया साल आपके लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपको जीवन से जुड़े कई मोर्चों पर काफ़ी मेहनत करनी होगी। वर्ष की शुरुआत में भी आपके लिये फिजूल खर्ची के योग बन रहे हैं। आपकी किसी गलती से धन हानि हो सकती है। आर्थिक संकट से बचने के लिए बजट प्लान किया जा सकता है। वित्तीय लालच में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो। बेरोजगार लोगों को एक स्थाई नौकरी मिलने की संभावना काफी प्रबल है। आपको स्वास्थ्य से संबंधित मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। पुराने समय से चली आ रही किसी बीमारी से आप उबर जाएंगे। मई महीने में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

करियर के मोर्चे पर इस साल आपको सामान्य परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग एमएनसी कंपनियों में कार्य कर रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष तरक्की प्राप्त होगी। वहीं जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें जून के बाद से अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको इस समय बाहरी देशों के साथ अपना व्यापार बढ़ाने का मौका मिलेगा। आयात-निर्यात के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा अथवा जन्मस्थान से दूर जाने के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा तभी अच्छे परिणाम मिल पाएंगे। 30 मार्च से 30 जून के बीच का समय आप की शिक्षा के लिए काफी बेहतर रहेगा।

प्रेम जीवन के लिए वर्ष काफी अनुकूल रहेगा और आप में से कुछ लोगों की शादी के योग हैं। विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। अपने काम के अलावा अपने जीवनसाथी को भी पर्याप्त समय दें। संतान के लिए यह साल अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए समय-समय पर उनका ध्यान रखें और उन्हें प्रोत्साहित करें। पारिवारिक जीवन काफी हद तक अच्छा रहेगा और आपको मान तथा सम्मान की प्राप्ति होगी। भाई बहनों का ध्यान रखना बेहतर रहेगा। सितंबर में घर पर कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। नवंबर में परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना रहेगी।

कुंभ राशिफल 2020 (Kumbh Rashifal 2020/ Aquarius Horoscope 2020)

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार नया साल आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा। जून से नवंबर तक आपको आर्थिक फैसले लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आर्थिक रूप से आपको मनोवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष रुप से ध्यान देना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस साल अनेक यात्राएं होंगी जिनमें से कुछ में आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

इस वर्ष आपको अपने कार्यस्थल पर निराशा हाथ लग सकती है। अपने कार्य को लेकर आपके मन में हीन भावना आ सकती है। ऐसी स्थिति में खुद को संभालें और धैर्य न खोयें। यदि आप इस साल पार्टनरशिप में कोई कारोबार शुरु करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसके लिए अप्रैल-जून का महीना अच्छा है। विद्यार्थियों को इस साल अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि अपने देश में शिक्षा प्राप्त करने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए साल विशेष रूप से उपलब्ध ही वाला सिद्ध होगा।

साल की शुरुआत में मित्रों के साथ मिलना-जुलना होगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होगा। साल की शुरुआत में परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जाना हो सकता है। मार्च में माता जी की सेहत का ध्यान रखें। परिजनों के साथ मेलजोल रखें। साल के मध्य में समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता की सेवा करने से मन प्रसन्न रहेगा। साल के अंत में परिवार में संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। इस वर्ष प्रेम जीवन में कठिनाईयां आएंगी, लेकिन रिश्ता अटूट बना रहेगा। प्रियतम को आपकी कोई आदत बहुत बुरी लग सकती है। संभव हो तो अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें। रिलेशनशिप की शुरुआत में अपनी भावनाओं पर काबू करें।

मीन राशिफल 2020 (Meen Rashifal 2020/ Pisces Horoscope 2020)

मीन राशिफल 2020 के अनुसार नव वर्ष में आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। वर्ष 2020 आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी होगा। इस वर्ष अगर आप किसी लंबी अवधि की योजना में निवेश करते हैं। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो इस वर्ष वह आपके पास आ सकता है। विदेशी व्यापार से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अत्यधिक व्यस्तता से आपको थकान भी हो सकती है और इसका प्रभाव आपके काम और शरीर पर पड़ सकता है। इसलिए काम के बीच में समय अवश्य निकालें। आप की अधिकांश इच्छाएं इस साल पूरी हो जाएंगी।

मीन राशि के जातकों को साल 2020 में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस वर्ष आपको उस मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा और कोई उपलब्धि भी आपके करियर में जुड़ सकती है। नौकरी-पेशा के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए अच्छा बीतेगा। मार्च के अंत से और जून तक आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के सिलसिले से घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। जनवरी से 30 मार्च तक और 30 जून से 20 नवंबर तक का समय प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए काफी अनुकूल रहेगा। व्यापार में विस्तार होने से आपको अभूतपूर्व सफलता भी प्राप्त होगी।

आपको अपने प्रियजनों, दोस्तों और करीबियों के साथ मेल मुलाकात का मौका मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ के कारण काफी हद तक उन चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। समाज के सम्मानित और बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा जिसके कारण आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का आपको साथ मिलेगा। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Dry Day list 2020: अगले साल कब-कब होंगे ड्राई डे, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)