23 जनवरी राशिफल: मीन राशि वालों का कोई बड़ा काम बन सकता है, इस राशि के लोगों का सितारा रहेगा बुलंद

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 23 January 2020 : आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 23 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (23 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन बेहतर रहेगा। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे मिलेंगे। कुछ लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी। जीवन में भी सफलता मिलेगी। यात्राएं सफल रहेगी। कुछ लोग आज तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारिक जीवन में सुख शांति का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य गुजरेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

वृष: आज आप निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। आप किसी कारण से काम को टालने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन में दिन सही रहेगा। पारिवारिक दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी आपके काम में सहयोग करेगा। मन पर नियंत्रण रखकर गंभीरता से विचार करने का दिन है। ईमानदारी से प्रयास करेंगे तो मनचाही सफलता मिल सकती हैहै।

कर्क: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके लिए दोस्तों की सलाह काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आज जोखिम न उठाएं।

सिंह: आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आपकी आय में काफी बढ़ोतरी होगी। धन का कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। आप चीजों को आसानी से हेंडल कर पाएंगे और समाधान खोज पाएंगे। मित्रों और प्रियजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा।

कन्या: आज कुछ जरूरी खरीदारी निपटा सकते हैं। आपको कुछ मामलों में काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। अटका हुआ धन मिल सकता है। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। परिवार और काम को लेकर चली आ रही परेशानियों में कुछ कमी होगी। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला: आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा हो सकता है। आप अपने स्तर पर बेहतरीन प्रयास करेंगे। इसका आपको अच्छा परिणाम भी मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घरवालों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे।

वृश्चिक: आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कामकाज आसानी से संपन्न होंगे। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा।

धनु:  आज आपको करियर को लेकर आपको कोई अच्छा ऑप्शन मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। आपको टीचर्स का सहयोग मिलेगा। जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।

मकर: परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा। आप अपने मन में शांति और धैर्य बनाए रखें। सेहत का ख्याल रखें। आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं, जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य की व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव में रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें। कोई भी निर्णय अपने आप न लें नहीं तो गलती हो सकती है। प्रियजनों के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मीन: आज भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घरेलू खर्चों पर ध्यान दीजिए। प्रेम के सिलसिले में अच्छा अनुभव होगा। अपने परिवार को समय देने का अच्छा मौका है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022