27 जनवरी राशिफल: मेष और मिथुन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, इस राशि के जातकों को होगा धनलाभ

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 27 January 2020 : आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 27 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (27 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। परिवार के लिए काफी सुखद समय है। मानसिक चंचलता पर काबू रखें। प्रेम-परवान चढ़ रहा है। प्रियजन से मुलाकात संभव है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यवसाय में स्थिति बहुत अच्छी है। सेहत भी बेहतर रहेगा।

वृष: आज आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लेकिन परेशानियों का डटकर मुकाबला करेंगे। निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आपको नए जॉब का ऑफर मिल सकता है। रिश्तों में कड़वाहट लाने से बचें। मानसिक तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।

मिथुन: आज भाग्य का सितारा आपके पक्ष में रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है। ऑफिस में आपको प्रशंसा मिलेगी। किसी खूबसूरत यात्रा पर जाने के मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। आप रोजमर्रा की तरह अपने काम को ठीक से निभाएंगे। आर्थिक बोझ बढ़ेगा। अनचाहे खर्चों से आप काफी परेशान महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा और जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आपको अपना स्वभाव नर्म रखना चाहिए। आज कुछ काम आपको एक अलग ही पहचान दे सकते हैं।

सिंह: आज बहुत अच्छा समय बीतेगा। मानसिक रूप से आप काफी खुश और मजबूत रहेंगे। सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी में तरक्की होगी। प्रॉपर्टी संबंधित कोई लाभ भी होने की संभावना है। जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। कोई नया रिश्ता बन सकता है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छा रहेगा।

कन्या: आज का दिन आर्थिक लाभ के नजरिए से बहुत अच्छा है। नए लोगों से संपर्क होगा। कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। सफलता के लिए आपको काफी प्रयास भी करने पड़ सकते हैं। व्यवसाय बहुत लाभकारी रहेगा। मित्रों से मुलाकात की संभावना है।परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें। रिश्तों को लेकर आप पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दबाव बन सकता है।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला: आज विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में स्थिति अच्छी बनी हुई है। आर्थिक स्थिति फलीभूत हो रही है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम जीवन परवान चढ़ रहा है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्धों में नयापन रहेगा। सेहत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी नए काम के बारे में विचार करेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी के पल आएंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। किसी प्रकार की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में समय अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज खुशी मिलेगी।

धनु: आज आप ऊर्जा और नए उत्साह का अनुभव करेंगे। आप आज बहुत ही बेहतरीन मूड में हैं। आपका मनोरंजक और मजेदार गतिविधियों में भाग लेने का मन होगा। आप अपने साथी के साथ स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे। घर में आए मेहमान आपकी शाम को मनोहर बना देंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी।

मकर: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की राय लेनी चाहिए। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। आज आपको उधार लेन-देन से बचना चाहिए।

कुंभ: आज के दिन आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। मनचाही जगह ट्रांस्फर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। सेहत ठीक रहेगा।

मीन: आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। आज उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश भी जा सकते है। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा होगा।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on January 27, 2020 10:14 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022