Aaj Ka Rashifal In Hindi 1 January 2020 : आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 1 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (01 January 2020 Ka Rashifal):
मेष: आज का दिन बहुत लाभदायक रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाकर रखने से आपको लाभ मिलेगा। भाई बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। लव लाइफ में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
वृष: आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। आज आपकी जीत होगी। आपके पास अपार संभावनाएं हैं। अपने काम के तरीकों में बदलाव करने का समय है। आपको अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल करने की जरूरत है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
मिथुन: आपके लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। साझेदारी में फायदा होगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। भौतिक सुख-साधनों पर व्यय होगा। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। बाहर जाने के प्रयास सफल रहेंगे।
कर्क: खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। निवेश लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजन मार्गदर्शन करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन सुख देगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह: किसी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनलाभ होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। म जीवन में आज सुख की प्राप्ति होगी और प्रियतम को साथ लेकर कोई मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कोई बड़े निर्णय की ओर बढ़ेंगे।
कन्या: आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है, इसे उचित दिशा में लगाएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बैठे-बैठाए कोई परेशानी आ सकती है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
तुला: आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार का वातावरण आपको सुख देगा। भाई बहनों को शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। वाणी में कड़वाहट से बचें और कार्यक्षेत्र में काम पर फोकस बनाए रखें।
वृश्चिक: आज संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बिगड़े काम पूर्ण सफल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी।पुराने रुके हुए काम बनेंगे। कुछ समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से तनाव को आज अपने ऊपर हावी न होने दें।
धनु: आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके कई काम बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। कारोबारी निर्णय सहज ही ले पाएंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। घर में सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। खर्चे भी थोड़े बड़े रहेंगे। परिवार वालों के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
मकर: आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। धनलाभ सहज होगा। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। बेवजह विवाद न करें। विद्यार्थी को मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कुंभ: आज का दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। आप जिस भी काम में आप हाथ डालेंगे, उस काम में सफलता मिलेगी। अपने प्रिय जनों के साथ आज के दिन को सेलिब्रेट करेंगे। परिवार में खुशी रहेगी और दांपत्य जीवन में भी सुख मिलेगा। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें।
मीन: आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। भाग्य का साथ मिलेगा। खर्चों से थोड़े परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन के तनाव से मुक्ति मिलेगी और प्रेम जीवन में सुख भरे पल आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। आज कोई दु:खद समाचार भी मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
This post was last modified on January 1, 2020 10:36 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…