3 जनवरी राशिफल: साल के पहले शुक्रवार को कुंभ राशि वाले हो सकते हैं मालामाल, इन राशि वालों के भाग्य में है धन योग

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 3 January 2020 : आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 3 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (03 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपको मेहनत का फल भरपूर प्राप्त होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। करियर क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं। दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार जरूर होगा।

वृष:  आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आमदनी के लिहाज से समय बढ़िया रहने वाला है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें। दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।

मिथुन: आज का दिन काम के सिलसिले से अच्छा है। पूरे मन से काम करेंगे। इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा पूर्णत: सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सुख सुविधाओं के कारण अत्यधिक खर्च होगा। शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द परेशान कर सकता है।

कर्क: आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। खर्चों पर लगाम लगेगी। परिवार में प्रेम रहेगा और आपकी माताजी का सहयोग प्राप्त होगा व्यापार के लिए दिन शुभ है। अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। जोखिम के कार्य टालें।

सिंह: आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें। शिक्षा में व्यवधान आएगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अपना स्वभाव अड़ियल न रखें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें। काम में मन लगेगा। जल्दबाजी से बचें। आय में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आज कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। आप आर्थिक तौर पर दबाव में होंगे। यात्रा पर जाना टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। माताजी से सुख मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है। अपने दोस्तों के साथ कोई सरप्राइज़ पार्टी प्लान कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों को संतान को सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे।  व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

धनु: आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें और उचित समय का इंतज़ार करें। दूसरों के विचारों और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। कुछ समय से चली आ रही परेशानी का हल जल्द ही मिल जाएगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। खर्चे अधिक होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। माताजी को कोई लाभ हो सकता है।

मकर: आज संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। निवेश शुभ रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं।

कुंभ: शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज कोई ऐसी स्कीम आपके हाथ लगेगी, जो आपको मालामाल बना देगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजरेगा।

मीन: आप अभी सकारात्मक, रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। आप आसानी से समस्याओं के समाधान पा सकते हैं। आपकी लीडरशिप के गुणों की सराहना हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा दु:ख का कारण बनेगा। जोखिम के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। परिवार में सुख आएगा। आपके प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on January 3, 2020 10:16 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022