7 जनवरी राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 7 January 2020 : आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 7 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (07 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कामों में काफी हद तक सफल रहेंगे।

वृष:  आज सधी हुई शुरुआत करने का दिन है। आपके लिए सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। दिन आपके लिए सितारों के फेवर वाला है। कुछ नए लोगों से मुलाकात दिलचस्प हो सकती है। जो लोग कुछ नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, वो कर सकते हैं। कुछ नए रिश्तों की संभावनाएं भी दिख रही है। घर में विवाद की स्‍थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन: आज का दिन कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए काफी अनुकूल है।कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपके कुछ अपने लोग आपका विरोध कर सकते हैं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी की पीठ पीछे बुराई न करें। खर्चा थोड़ा अधिक होगा। आमदनी बेहतर रहने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क: आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नए अनुबंधों का हिस्सा बन सकते हैं। अपनों का प्यार मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें सुख मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा।

सिंह: आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर आपको मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा।

कन्या: आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल रह सकती हैं। आमदनी में बढोत्तरी के दिशा में आपके प्रयास सफल होंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी मिलेगी। विवादों से बचकर रहें। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए मित्र मिलेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। अचानक से आमदनी होने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियों के साथ आपको कुछ नए अधिकारों की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपनी शाम को बेहतर बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं। साथी के साथ आपके संबंधों में बेहतरीन सुधार आ सकता है। कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक: आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

धनु: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आज दोस्तों के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शानदार है। संतान से विवाद हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

कुंभ: आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्तता लेकर आएगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है। नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

मीन: अपने भविष्य को लेकर आपको जागरूक होना पड़ेगा। आपके लिए आज निजी जीवन में कुछ आशाजनक उन्नति हो सकती है। आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कुछ अच्छा संकेत मिल सकता है। आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर भी मिल सकता है। आप एक लंबे समय से जिस चीज का इंतजार कर रहे हैं, उसे पाने की आज संभावना है।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on January 7, 2020 10:13 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022