8 जनवरी राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 8 January 2020 : आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 8 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (8 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने की संभावना है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

वृष:  आज के दिन आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। अपनी किसी हॉबी को आगे बढ़ाएंगे जिससे मानसिक प्रसन्नता भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहने वाला है।

मिथुन: वाहन, मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न बरतें। घर-परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आय-व्यय बराबर रहेंगे। चिंता रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जीवन साथी से कुछ विशेष बातों पर विचार विमर्श करेंगे।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बात हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुरानी बातों को याद कर आप भावुक हो सकते हैं। दांपत्य जीवन काफी अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशी का सिलसिला जारी रहेगा। विरोधियों के प्रति सावधानी बरतें।

सिंह: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आपकी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकता है। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या: धन प्राप्ति और व्यापारिक सौदों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कार्य संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। आज विदेश यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। निजी जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। परिवार में यदि कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है तो अपना मत अवश्य रखें।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। आज जीवन में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। कोई बड़ा निवेश करने से बचें। किसी भी प्रकार की यात्रा पर अगर जाना हो तो आज के दिन को टाल देंगे तो बेहतर होगा। मित्रों से मेल मुलाकात के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है।

वृश्चिक: आज का दिन ज्यादा से ज्यादा काम पूरे करने के लिए है। आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। रुके हुए कार्यों में दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस में काम करने वाले लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में सफलता के करीब होंगे। आप नई योजनाएं बनाएंगे। विवेक का प्रयोग किसी बड़ी बाधा को दूर कर सकता है। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मकर: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरों मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। घर में खुशी का माहौल भी बनेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन मिठास भरा रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

कुंभ: आज आपकी आमदनी काफी अच्छी होगी। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से आपके कार्य में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

मीन: आज कुछ नई संभावनाएं नजर आएंगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। युवा साथियों को रोमांस में सफलता मिलेगी। आपको अतिउत्साह से बचना होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी साख का ध्यान रखें।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on January 8, 2020 10:23 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022