Om Puri: बेहद गरीबी में बीता बचपन, एक्टिंग के प्रति दीवानगी ने ओमपुरी को हॉलीवुड तक पहुंचाया

Follow न्यूज्ड On  

Om Puri Birth Anniversary: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले ओम पुरी का आज जन्मदिन है। पंजाब के अंबाला में जन्मे ओमपुरी (OM Puri) का बचपन अभावों में गुजरा। मगर एक्टिंग की ललक ने उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता बनाया, जिसने लगभग 4 दशक तक सिनेमा में अपना योगदान दिया। इस जन्मदिन के मौके पर आइये जानते हैं ओमपुरी से जुड़ी कुछ अहम बातें।

ओमपुरी के जीवन से जुड़ी खास बातें..

–  ओमपुरी का जन्म 18 अक्टूबर, 1950 को पंजाब के अंबाला में हुआ था। उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता।

–  ओम पुरी के घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वो कोयला बीनकर अपना पेट भरते थे। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने सात साल की उम्र में एक ढाबे पर भी काम किया। यहां वो बर्तन धोने का काम करते थे। कुछ दिनों बाद ही मालिक ने उन पर चोरी का इल्जाम लगाया और नौकरी से निकाल दिया।

–  कॉलेज में होने वाले नाटकों में हिस्सा लेने के दौरान उनकी मुलाकात हरपाल और नीना तिवाना से हुई। जिनके सहयोग से वह पंजाब कला मंच नामक नाट्य संस्था से जुड़ गए।

–  अभिनय के प्रति लगाव ने उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंचा दिया। जहां एक्टर नसीरुद्दीन शाह उनके सहपाठी थे। बाद में दोनों अच्छें दोस्त बन गए और साथ में कई फिल्में भी कीं। उन्होंने मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। मगर लोगों की नजर में वो आए 1983 की फिल्म अर्ध सत्य से।

– ओमपुरी ने अपने 4 दशक लंबे सिने करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। जिन्में अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है (1980), भवानी भवई (1980), आरोहण (1982), अर्ध सत्य (1983), जाने भी दो यारो (1983), मिर्च मसाला (1985), नरसिम्हा (1991), ईस्ट इज ईस्ट (1999), मकबूल (2003) और मालामाल वीकली (2006) का नाम खास तौर पर लिया जाता है।

–  ओम पुरी ने अपने करियर में कई हॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया। इन फिल्मों में ईस्ट इज ईस्ट, माई सन द फैनेटिक, द पैरोल ऑफिसर, सिटी ऑफ जॉय, वोल्फ, द घोस्ट एंड द डार्कनेस, चार्ली विल्सन वार जैसी फिल्में शामिल हैं।

–  साल 1980 में प्रदर्शित फिल्म ‘आक्रोश’ ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म थी। गोविन्द निहलानी निर्देशित इस फिल्म में ओम पुरी ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया जिस पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया जाता है।

–  ओमपुरी को फिल्म ‘आक्रोश’ में अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया।

–  ओम की पत्नी नंदिता पुरी ने उन पर एक किताब लिखी है ‘अनलाइकली हीरो: ओम पुरी’। इस किताब में उन्होंने ओम पुरी की जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को सामने लाया है। ओमपुरी ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी का नाम सीमा है जिनसे तलाक लेकर उन्होंने नंदिता पुरी से शादी की थी। दोनों का एक बेटा ईशान भी है।

–  लगभग 4 दशक तक भारतीय सिनेमा को अपना योगदान देने वाले ओम पुरी का 06 जनवरी, 2017 में 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।


दमदार आवाज और अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अमिताभ बच्चन, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

मिस वर्ल्ड के खिताब से हॉलीवुड स्टार तक, कुछ ऐसा रहा ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की कामयाबी का सफर

This post was last modified on October 18, 2019 9:21 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022