Annular Solar Eclipse 2020 Live Streaming: साल का पहला सूर्यग्रहण कल, यहां देख सकेंगे ग्रहण का Live टेलिकास्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
Annular Solar Eclipse 2020 where and how to watch free live streaming online

Solar Eclipse 2020: साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण (solar eclipse) कल रविवार का लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्यग्रहण ना होकर आंशिक सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। इसके अलावा एशिया (Asia), अफ्रीका (Africa), यूरोप और ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भी देखा जा सकेगा।

इस आंशिक सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) की शुरुआत कल सुबह 9 बजकर 15 मिनट से होगी और 12 बजकर 10 मिनट पर यह अधिकतम रहेगा। इससे पहले वलयाकार ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को दक्षिण भारत से और आंशिक ग्रहण के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों से देखा गया था।


अगला वलयाकार सूर्यग्रहण भारत में अगले दशक में दिखाई देगा, जो 21 मई 2031 को होगा, जबकि 20 मार्च 2034 को पूर्ण सूर्यग्रहण (Annular Solar Eclipse) देखा जाएगा। यह सूर्यग्रहण 900 साल बाद लग रहा है। यह ग्रहण रविवार को है इसलिए इसे चूणामणि ग्रहण कहा गया है।

21 जून का सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) आप खुद अपनी आंखों से इसका अनुभव कर पाएंगे। ध्यान रहे कि सूर्यग्रहण देखते समय अपनी आंखों के लिए प्रोटेक्शन लें। अगर आप इसे ऑनलाइन (Online) देखना चाहते हैं तो पॉप्युलर चैनल पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एआरआईईएस या एरीज), आगामी सूर्य ग्रहण का सोशल मीडिया पर लाइव टेलिकास्ट दिखाएगा। आइए आपको बताते हैं कि Solar Eclipse 2020 को कब कहां देखा जा सकेगा।


नीचे दिए गए लिंक के जरिए देखिए ग्रहण की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग-

इसके अलावा यह ग्रहण timeanddate और Slooh के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा आप इसे NASA tracker से भी देख सकेगें।

कब होता है सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा सूरज की आंशिक या पूरी रोशनी को रोक लेता है और उसी हिसाब से आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्यग्रहण होता है। ऐसे ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है और अंधेरा छा जाता है जिसे उम्ब्रा और कम अंधेरे वाले क्षेत्र को  पेनम्ब्रा के रूप में जाना जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे दुर्लभ ग्रहण में से एक है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)