LIVE: लखनऊ में राहुल और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रियंका गांधी का रोड शो, देखें यहाँ

Follow न्यूज्ड On  

प्रियंका गांधी वाड्रा आज से मिशन उत्तर प्रदेश पर हैं। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका आज पहली बार लखनऊ जा रही हैं। जहां वो पहले रोड शो करेंगी और फिर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका करीब 12 बजे लखनऊ पहुंचेंगी। लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस दफ़्तर तक उनका रोड शो होगा। यह रोड शो 12KM लंबा होगा। प्रियंका गांधी का यूपी दौरा 4 दिनों का होगा।

प्रियंका के स्वागत के लिए कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद होंगे। प्रियंका के साथ राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। प्रियंका के इस दौरे से पहले उनका और ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक ऑडियो क्लिप कांग्रेस की तरफ से जारी किया गया है। प्रियंका उत्तर प्रदेश के वोटरों को संबोधित करते हुए कह रही हैं कि वो नई राजनीति का निर्माण करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, प्रियंका और ज्योतिरादित्य के ऑडियो क्लिप को यूपी के 60 लाख लोगों को सुनाया गया है।

प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। पूरे लखनऊ शहर को प्रियंका के पोस्टरों से पाट दिया गया है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा की मदद के लिए कांग्रेस की ओर से एक 35 लोगों की टीम बनाई गई है।

शुरू हुआ राहुल-प्रियंका का रोड शो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं। दोनों का रोड शो शुरू हो गया है, जो करीब 12 किमी. तक का होगा। राहुल-प्रियंका के साथ रथ पर आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद मौजूद हैं।

यहां देखें प्रियंका-राहुल का रोड शो…

03:00 PM: जोश में कांग्रेस समर्थक

लखनऊ की सड़कों पर भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक उमड़े।

01:46 PM: चौकीदार चोर है के नारे लगे
रोड शो से भी राहुल गांधी राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने से नहीं चूके। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान राफेल विमान का पोस्टर भी दिखाया। इस दौरान चौकीदार चोर है के नारे भी लगे। लखनऊ की सड़कों पर चौकीदार चोर है के पोस्टर चस्पा दिए गए हैं।

 

01:00 PM: रोड शो का रूट

यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ – शहीद पथ तिराहा – अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा – नाथा होटल तिराहा – हुसैनगंज चौराहा – बर्लिंगटन चौराहा – लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा – विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा।

12:45 PM: लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंच गई हैं। अब से कुछ देर में वह एयरपोर्ट से कांग्रेस दफ्तर तक रोड शो करेंगी। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं।

12: 05 PM: प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री

रोड शो से पहले ही प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एंट्री मारी है। कांग्रेस की ओर से सुबह ट्वीट किया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर आ गई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से हैं।

11: 32 AM: चोर मचाए शोर : BJP

वह इसे रोड शो कह रहे हैं, लेकिन यह ‘चोर मचाए शोर’ है : बीजेपी

10:31 AM: प्रियंका-राहुल पर नकवी का निशाना

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लखनऊ रोड शो पर ट्वीट किया है। उन्होंने इस एंट्री को सियासी सर्कस में जोकर की एंट्री करार दिया है।

10:22 AM: दिल्ली में राहुल के घर पहुंची प्रियंका

लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पहुंची हैं। इसके बाद दोनों नेता लखनऊ के लिए रवाना होंगे और वहां रोड शो करेंगे।

10:10 AM:  प्रियंका गांधी को बताया मां दुर्गा

लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा को एक पोस्टर में दुर्गा के रूप में दिखाया गया है।

09:21 AM : “आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी”

प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहले सियासी सफर पर निकल रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वह अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो करेंगी। उनके लखनऊ दौरे से पहले पूरा शहर पोस्टरों और नारों से पट गया है।

09:00 AM: लखनऊ आ रहा हूं…

लखनऊ में रोड शो से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट:


प्रियंका गांधी जीवन परिचय: पढ़ें निजी जिंदगी के किस्से

मोतीलाल नेहरू से प्रियंका गांधी तक, नेहरू-गांधी परिवार से कितने नेता हुए?

आखिर क्यूं प्रियंका गाँधी ने पूर्वांचल कांग्रेस की जिम्मेदारी ली ?

प्रियंका गाँधी की राजनीतिक एंट्री पर प्रशांत किशोर की बात शायद बीजेपी को रास ना आये

बिहार : प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र ट्वीट पर युवक गिरफ्तार

This post was last modified on February 11, 2019 3:15 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022