1 अगस्त का इतिहास- जानी मानी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का 1932 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
1 अगस्त का इतिहास- जानी मानी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का 1932 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

1 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • जर्मनी ने 1914 में प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर श्रीमती एनी बेसेंट ने 1916 में बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की।
  • महात्मा गांधी ने 1920 में असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
  • महात्मा गांधी ने 1920 में ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त कैसर-ए-हिंद पुरस्कार को लौटाया।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में शक्तियों का बंटवारा।
  • लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल 1947 में बने।
  • क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को 1953 में गिरफ्तार किया गया।
  • देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण 1953 को किया गया।
  • आचार्य विनोबा भावे को 1958 में रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
  • जापान ने 2006 में दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
  • क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो 2006 को अपनी सारी शक्ति अपने भाई राउल को दे दिया।

1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म  1882 को हुआ था।
  • प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म 1899 को हुआ था।
  • जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म 1932 को हुआ था।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म 1955 को हुआ था।

1 अगस्त को हुए निधन

  • मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक उर्फ़ी शीराजी का निधन 1591 को हुआ था।
  • हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक बाबु देवकीनन्दन खत्री का निधन 1913 को हुआ था।
  • विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन 1920 को हुआ था।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का निधन 2000 को हुआ था।
  • भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन 2008 को हुआ था।

    31 जुलाई का इतिहास- प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का 1880 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)