स्वस्थ रहने के लिए नाक से अपना यूरीन पीता है ये आदमी, कभी बीमार नहीं पड़ने का करता है दावा

  • Follow Newsd Hindi On  
स्वस्थ रहने के लिए नाक से अपना यूरीन पीता है ये आदमी, कभी बीमार नहीं पड़ने का करता है दावा

लोग अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। कुछ लोग योग करते हैं तो कुछ जिम जाते हैं। कुछ लोग डाइट प्लान करते हैं तो कुछ हेल्थी खाना खाते हैं। और भी कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए कोई अपना यूरीन पीता है। ब्रिटेन में सैम कोहेन (Sam Cohen) नाम का एक ऐसा शख्स है जो अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए पिछले 19 साल से अपना यूरीन पी रहा है। सैम का कहना है कि जबसे वो ऐसा कर रहे हैं तबसे उन्हें कोई बीमारी नहीं हुई है। वो ये भी दावा करते हैं कि इसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ में भी काफी सुधार हुआ है। सैम अपनी नाक से अपना पेशाब पीते हैं, उनका कहना है कि नाक से पेशाब पीने से कभी सर्दी जुकाम नहीं होता है। वो बताते हैं कि कभी- कभी वो मुंह से भी यूरीन पी जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैम जब 22 साल के थे तबसे उन्होंने अपना यूरीन पीना शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि अपना यूरीन पीने से वो जवान महसूस करते हैं। सैम ऐसा वो दिन में कई बार करते हैं। जब वो सफर कर रहे होते हैं तो अपना यूरीन कलेक्ट करने के लिए एक कप कैरी करते हैं। यहां तक कि प्लेन में यात्रा करते वक्त भी वो ऐसा करते हैं। सैम अब नाक से शराब, फ्रूट जूस भी पीने लगे हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से भूख लगती है और पाचन शक्ति भी बढ़ती है। सैम एक योगा टीचर हैं, ब्रिटेन में वो लोगों को योगा सिखाते हैं।


आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पहले सामने आया था। एक शख्स खुद को स्वस्थ रखने के लिए हाथ पर अपने स्पर्म का इंजेक्शन लगा रहा था। ऐसा वो कई महीनो तक करता रहा जिसकी वजह से उसके हाथ में दर्द होने लगा और हाथ में सूजन आ गई। मामला इतना सीरियस हो गया कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)