स्कूल में बैन हुई हैरी पॉटर की किताब, टीचर बोले- इसमें लिखे श्राप और जादू के मंत्रों से जाग सकती है बुरी शक्तियां

  • Follow Newsd Hindi On  
स्कूल में बैन हुई हैरी पॉटर की किताब, टीचर बोले- इसमें लिखे श्राप और जादू के मंत्रों से जाग सकती है बुरी शक्तियां

हैरी पॉटर (Harry Potter) किताबें पढ़कर और इन किताबों पर बनी फिल्मों को देखकर कई लोगों का बचपन गुज़रा है। हैरी पॉटर की किताबें और फिल्में आज भी कई बच्चों की फेवरेट हैं। आज भी टीवी पर हैरी पॉटर (Harry Potter) की फिल्म आती है तो बच्चे-बड़े सभी मज़े से उसे देखते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि हैरी पॉटर में बोले जा रहे जादुई मंत्र और श्राप की वजह से ये किताबें कभी बैन भी हो सकती है?

दरअसल, अमेरिका के शहर नैशविले में टेनेसी के एक स्कूल में हैरी पॉटर बुक सीरीज (Harry Potter Book Series) को बैन कर दिया गया है। इस स्कूल का कहना है कि किताब में लिखे श्राप और जादू के मंत्रों के पढ़ने से बुरी शक्तियां जाग सकती हैं। सेंट एडवर्ड कैथोलिक स्कूल के पादरी रेव, डैन रिहील ने स्कूल के बच्चों को मेल कर लिखा कि यूएस और रोम के कई जादू करने वालों से बात करने के बाद ये पता चला कि इस किताब में लिखे मंत्र से बुरी शक्तियां आ सकती हैं। इसलिए स्कूल से हैरी पॉटर किताबों को हटाया जा रहा है।


बता दें, साल 1997 से 2007 के बीच मशहूर लेखिका जे.के.रॉलिंग (JK Rowling) ने हैरी पॉटर किताबें लिखी। साल 2001 से 2011 के बीच इन्हीं किताबों पर 8 फिल्में बनीं। इस किताब में जादुई दुनिया के बारे में लिखा गया है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ना और मिथकीय जानवर दिखाए गए हैं।


‘हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड’ थियेटर में नहीं देखूंगा : डेनियल


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)