इतिहास में 1 जुलाई- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का 1961 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 1 जुलाई- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का 1961 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

1 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं


  • मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध 1781 में हुआ।
  • कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन 1862 में हुआ।
  • भारत में 1879 को पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
  • 1881 में आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना 1921 में हुई।
  • इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का 1955 में राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
  • इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने 1979 में वाकमैन पेश किया।
  • पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में 1990 को मान्यता मिली।
    बारसा संधि 1991 में भंग की गयी।
  • यासर अराफ़ात 1994 में 27 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे थे।
  • ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में 1996 को स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
  • देश की पहली साइंस सिटी 1997 को कोलकाता में स्थापित की गई।
  •  अमेरिकी संसद की समितियों ने 2006 में भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
  • भारत में 2017 को अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

1 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म 1882 में हुआ। इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म 1927 में हुआ।
  • परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म 1933 में हुआ।
  • मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म 1938 में इलाहाबाद में हुआ।
  • दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का जन्म 1949 में हुआ।
  • भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म 1961 में हुआ। कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह भी एक थीं।

1 जुलाई को हुए निधन

  • भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन 1862 में हुआ।
  • स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन 1941 में हुआ।
  • आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन 1962 में हुआ।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)