इतिहास में 14 जून- प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का 1920 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

14 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • अमेरिकी सेना की 1775 में स्थापना हुई।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1777 में बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
  • पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन 1901 में हुआ।
  • कांग्रेस कार्य समिति ने 1947 भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
  • डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार 1958 को प्रदान किया गया।
  • पेरिस में यूरोपीयन अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना 1962 में की गई।
  • चीन, रूस, कजाकिस्तान, किरगीस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान ने 2001 में संघाई सहयोग संगठन (SCO) बनाया।
  • पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर 2004 में बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।
  • चीन के गोबी रेगिस्तान में 2007 को पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
  • केन्द्र सरकार ने 2008 में अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया।
  • राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।

14 जून को जन्मे व्यक्ति

  • वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म 1880 में हुआ।
  • भारतीय फ़िल्म निर्देशक,फ़िल्म निर्माता तथा पटकथा लेखक के. आसिफ़ का जन्म 14 जून 1922 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था।
  • 1955 में किरण खेर का जन्म हुआ।
  • आदित्य बिड़ला समूह के भारतीय उद्योगपति और अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म 1967 में हुआ।
  • 1968 में  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक और अध्यक्ष राज ठाकरे का जन्म हुआ।
  • पंजाबी गायक सरबजीत चीमा का जन्म 1968 में हुआ।
  • 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म 14 जून 1969 में हुआ।
  • 1977 में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ।

14 जून को हुए निधन

  • प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का निधन 1920 में हुआ।
  • 14 जून 1961 को प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का निधन हुआ था।
  • कुर्त वॉल्डहाइम का निधन 2007 में हुआ वो संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
  • रुद्रवीणा वादक असद अली ख़ाँ का 2011 मेंनिधन हुआ।

    इतिहास में 13 जून- प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का 2012 में निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)