14 जनवरी का इतिहास: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का 1926 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
14 जनवरी का इतिहास: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का 1926 में जन्म

14 January History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 जनवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 14 January


  • 1760: फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
  • 1761: भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
  • 1784: अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।
  • 1918: फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
  • 1954: जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 से ज्यादा हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।
  • 1969: भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
  • 1989: इलाहबाद में 12 वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
  • 1999: भारत का पहला अत्याधुनिक ‘हवाई यातायात परिसर’ दिल्ली, राष्ट्र को समर्पित किया गया।
  • 2000: कम्प्यूटर के बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।
  • 2007: नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।

Person born on 14 January

  • 1551: मुग़ल साम्राज्य में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म।
  • 1886: समाज सुधारक मंगूराम मुगोवालिया का जन्म।
  • 1905: हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म।
  • 1926: भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म।
  • 1942: भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का जन्म।
  • 1977: भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन का जन्म।

Person died on 14 January

  • 1742: प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एडमंड हैली का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)