1एमडीबी मामले में भगोड़े मलेशियाई फाइनेंसर पर नए आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  

कुआलालम्पुर, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)| मलेशियाई पुलिस ने बुधवार को सरकार द्वारा वित्तपोषित 1मलेशिया डेवलपमेंट बरहद (1एमडीबी) से जुड़े भ्रष्टाचार घोटाले में मुख्य शख्स व भगोड़े फाइनेंसर लो टेक झो के खिलाफ नए आरोप दाखिल किए हैं। इस घोटाले के कारण ही पिछली सरकार गिर गई थी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 37 वर्षीय लो की गैरहाजिरी में ये आरोप तय किए गए। इसके साथ ही राज्य निवेश फंड के चार शीर्ष अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी आरोप तय किए गए हैं। लो और चार अन्य अभियुक्त इस मामले में अभी भी फरार हैं।

पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, समूह पर 1एमडीबी को हुए नुकसान के 1.17 अरब डॉलर के धन शोधन के लिए 13 आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने पांचों संदिग्धों के लिए अंतर्राष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।


बयान के मुताबिक, लो पर 2009 से 2011 के बीच स्विस बैंक में 1.03 अरब डॉलर का लेन-देन करने को लेकर पांच आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही सिंगापुर के एक बैंक खाते में 12.60 करोड़ डॉलर प्राप्त करने के लिए लो पर दो आरोप लगे हैं।

मलेशियाई पुलिस ने नवंबर में लो के खिलाफ गोल्डमैन सैक्स के दो कर्मचारियों के साथ मिलकर धनशोधन की साजिश रचने के लिए अतिरिक्त आरोप लगाए थे।

लो 1एमडीबी लेनदेन से जुड़े कई मामलों के संबंध में अमेरिका, मलेशिया और सिंगापुर पुलिस द्वारा वांछित है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)