20 सितंबर का इतिहास- सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का 1933 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
20 सितंबर का इतिहास- सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का 1933 में निधन

20 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 20 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

20 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1831: भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे जिनका संबंध ब्रिटेन से था।
  • 1839: नीदरलैंड(एम्सटेर्डम-हारलेम) में पहला रेल रोड खुला।
  • 1854: अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
  • 1857: ब्रिटिश सैनिकों ने विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर फिर उस पर कब्जा किया।
  • 1878: मद्रास का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित।
  • 1946: पहला कांस फिल्म समारोह आयोजित।
  • 1970: रूसी प्रोब ने चांद की सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
  • 1973: दुनिया के मशहूर ‘बैटल ऑफ सक्सेज’ में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
  • 1983: एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
  • 1984: लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया था।
  • 1995: संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन प्रारम्भ।
  • 2000: क्लिंटन दम्पत्ति ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।
  • 2001: अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
  • 2003: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
  • 2006: ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
  • 2009: मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।

20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1547: मध्यकालीन भारत का एक विद्वान साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि फ़ैज़ी का जन्म।
  • 1948: अर्थ, सारांश, नाम जैसी हिंदी कला फिल्में देने वाले निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म।
  • 1911: भारतीय आध्यात्मिक नेता श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म।
  • 1923: तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता ए. नागेश्वर राव का जन्म।

20 सितंबर को हुए निधन

  • 1388: दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक शाह तृतीय का निधन।
  • 1927: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का निधन।
  • 1933: सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदुस्‍तान की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन।
  • 1942: भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन।
  • 2009: हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक प्रभा खेतान का निधन।
  • 2012: रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक दिनेश ठाकुर का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)