2021 में भी खेलों की कोई गारंटी नहीं : टोक्यो ओलम्पिक सीईओ

  • Follow Newsd Hindi On  

टोक्यो, 11 अप्रैल (आईएएनएस)| टोक्यो ओलम्पिक खेलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा है कि 2020 से स्थगित होकर 2021 में होने वाला खेलों का महाकुंभ अगले साल भी हो पाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

टोक्यो ओलम्पिक इसी साल होने थे,लेकिन कोविड-19 के कारण इन्हें एक साल के लिए टाल दिया गया है।


टोक्यो ओलम्पिक खेलों की आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुटो ने शुक्रवार को कहा कि यह बताना मुमकिन नहीं है कि कोविड-19 के साथ विश्व जुलाई 2021 में कहां तक जाएगा।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं नहीं समझता कि कोई भी यह सकता है कि अगले साल जुलाई तक यह नियंत्रण में होगा,ऐसा संभव हो सकता है। हम इस समय आपको सही उत्तर देने की स्थिति में नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगले साल तक हम कोरोनावायरस से निजात पा लेंगे।”


उनसे जब खेलों के न होने की स्थिति में मौजूद विकल्पों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “विकल्पों के बारे में सोचने से बेहतर है कि मनुष्य जाति को इस समय अपनी सभी तकनीक और समझदारी के साथ एकसाथ आना चाहिए,ताकि इस बीमारी का इलाज निकाला जा सके।”

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)