इतिहास में 22 मई- जीवन में कभी कोई कुश्ती नहीं हारने वाले गामा पहलवान का 1878 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
  • पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से 1972 में त्यागपत्र।
  • बछेन्द्री पाल 1984 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
  • बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य 1992 में बने।
  • माइकल कैमडेसस 1996 में तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
  • दलाई लामा ने 2001 में तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
  • अल्जीरिया में 2003 को आये विनाशकारी भूकम्प में हजारों से भी अधिक लोग मारे गये।
  • गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को 2007 में नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को 2008 में शामिल किया गया।

22 मई को जन्मे व्यक्ति

  • जीवन में कभी कोई कुश्ती नहीं हारने वाले गामा पहलवान का 1878 में जन्म हुआ।
  • धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सबसे अग्रणी राजा राममोहन राय का जन्म 1774 में हुआ।
  • 1922 में अमेरिकी टेलीविजन निर्माता क्वीन मार्टिन का जन्म हुआ।
  • हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का 1925 में जन्म ।
  • जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का जन्म 1959 में हुआ।
  • 1987 में टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का जन्म हुआ।

22 मई को हुए निधन

  •  1545 में भारत में ‘सूर साम्राज्य’ का संस्थापक और महान् योद्धा शेरशाह सूरी का निधन हुआ।
  • भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का निधन 1991 में हुआ।
  • 2011 में 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का निधन हुआ।

इतिहास में 21 मई- भारत के 9वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में बम धमाके में हुई थी मौत


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)