27 दिसंबर का इतिहास: उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का 1797 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
27 दिसंबर का इतिहास: उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का 1797 में जन्म

27 December History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 27 दिसंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 27 December

  • 1825: स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
  • 1861: कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
  • 1911: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
  • 1934: पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
  • 1939: तुर्की में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोगों की मौत।
  • 1945: वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
  • 1945: 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
  • 1945: द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।
  • 1949: नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
  • 1968: चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
  • 1972: उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
  • 1975: झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
  • 1979: अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
  • 1979: सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
  • 2008: वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।

Person born on 27 December

  • 1571: जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री योहानेस केप्लर का जन्म।
  • 1797: उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म।
  • 1822: फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुई पास्चर का जन्म।
  • 1937: भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म।
  • 1942: परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म।
  • 1965: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म।

Person died on 27 December

  • 1923: फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन।
  • 2007: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)