इतिहास में 28 मई- हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का 1883 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 28 मई- हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का 1883 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 28 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • सन 1959 में आज ही के दिन दो अमरीकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।
  • ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 1967 में आज ही के दिन अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
  • रूस 1996 में चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
  • नेपाल में 2002 को फिर आपातकाल लगा।
  • नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का 2008 में आज ही के दिन अंत हुआ।
  • अमेरिका ने 2008 में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया।

28 मई को जन्मे व्यक्ति

  • हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 1883 में आज ही के दिन हुआ था।
  • आज ही के दिन 1908 में जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ था।

28 मई को हुए निधन

  • हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन 2010 में हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)