31 दिसंबर का इतिहास: व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का 1925 में जन्‍म

  • Follow Newsd Hindi On  
31 दिसंबर का इतिहास: व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का 1925 में जन्‍म

31 December History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 31 दिसंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 31 December

  • 1600: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापनी हुई।
  • 1802: पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
  • 1929: महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
  • 1944: द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1949: विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
  • 1984: राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
  • 1984: अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।
  • 1988: परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
  • 2003: भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
  • 2004: ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
  • 2007: म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।

Person born on 31 December

  • 1898: बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का जन्‍म।
  • 1925: व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का जन्‍म।

Person died on 31 December

  • 1691: दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट और केमिस्‍ट रॉबर्ट बॉयल का निधन।
  • 1926: प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार और विद्वान विश्वनाथ काशिनाथ राजवाडे का निधन।
  • 1956: मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)