इतिहास में 31 मई- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का 1942 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 31 मई- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का 1942 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 31 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • भारत में 1774 में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
  • बंबई में 1867 में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे का अंगीकार 1921 में किया गया।
  • पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड 1929 में रिलीज किया गया।
  • बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में 1959 को शरण दी गई।
  • बंबई में 1964 को इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
  • फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध 1985 में लगा दिया।
  • पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन 2001 में मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
  • सैप ब्लेटर 2007 में तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
  • भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून 2010 में बनाया गया।

31 मई को जन्मे व्यक्ति

  • मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म 1577 में हुआ।
  •  1725 में भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ।
  • मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का 1843 में जन्म।
  • 1925 में हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का जन्म हुआ।
  • आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का जन्म 1942 में हुआ।

31 मई को हुए निधन

  • समाज सुधारक और लेखक संतराम बी. ए. का 1988 में निधन।
  • 1987 में लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का निधन हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का 1988 में निधन।
  •  2003 में प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन हुआ।
  • अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन 2009 में हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)