आमतौर पर आप मोबाईल में क्या करते होंगे चैटिंग करते होंगे, गेम खेलते होंगे, वीडियोज देखते होंगे या सोशल मीडया पर एक्टिव रहते होंगे। लेकिन एक शोध के अनुसार कुछ और ही आंकड़े सामने आए हैं। रुचिका उनियाल ने एक इंटरनेशनल सर्वे किया है। इस सर्वे के अनुसार भारत में 24 प्रतिशत लोंगो के पास स्मार्टफोन (Smartphone) है।
इसमें 15 प्रतिशत महिलाएं हैं जो कि स्मार्टफोन इस्तेमाल करती हैं। इन 15 प्रतिशत महिलाओं में से 19 प्रतिशत महिलाएं डेटिंग ऐप (Dating App) का इस्तेमाल करती हैं। वहीं 62 प्रतिशत महिलाएं सेक्टिंग (Sexting) करती हैं। सर्वे के मुताबिक ये महिलाएं अपने फोन से सेक्सी चैट, फोटो, वीडियोज आदि भेजा करती हैं।
इस हफ्ते जर्नल प्लोस वन में छपी इस सर्वे का आधार भी बताया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस सर्वे में 191 देशों की महिलाओं को शामिल किया गया था। यह शोध 1,30,885 महिलाओं के जवाब पर आधारित था। इसमें भारत की तरफ से 23093 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। ये एक ऑनलाइन शोध था। शोध के अनुसार ज्यादातर महिलाएं डेटिंग ऐप के जरिए पार्टनर खोजने के लिए फोन का इस्तेमाल करती हैं।
ऐसी महिलाओं की उम्र 18 से 54 साल के बीच है। 29 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जो केवल एन्जॉयमेंट के लिए पार्टनर खोजती हैं। 44 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जो केवल कुछ समय के लिए ही पार्टनर चाहती हैं, 24 प्रतिशत लंबे समय के लिए और 29 प्रतिशत केवल एन्जॉयमेंट के लिए पार्टनर खोजती हैं। 23093 में से 62 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वो केवल सेक्टिंग करती हैं।