9 अगस्त का इतिहास- 7 अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण 1173 में शुरू हुआ

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त का इतिहास- 7 अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण 1173 में शुरू हुआ

9 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 9 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

9 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण 1173 में शुरू हुआ।
  • अमेरिका में 1831 में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
  • वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा 1842 में निर्धारित की गई।
  • थॉमस अल्वा एडिसन ने 1892 में टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
  • अल्वा फिशर ने 1910 में बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
  • प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना 1925 में घटित हुई थी।
  • मुंबई में 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के साथ ‘करो या मरो’ का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
  • स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1942 में मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
  • अमेरिका ने 1945 में जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
  • सिंगापुर 1965 में मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर 1971 में हस्ताक्षर।
  • सोवियत संघ ने 1973 में मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
  • वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने 1974 को त्यागपत्र दिया, उप राष्ट्रपति जेरल्ड फोर्ड को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
  • रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1999 में प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर 2005 में सकुशल उतरा।
  • भारतीय सेना ने 2012 में परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

9 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म 1893 को हुआ था।
  • विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर.रंगनाथन का जन्म 1892 को हुआ था।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म 1909 को हुआ था।
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म 1933 को हुआ था।
  • भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्म 1975 को हुआ था।

9 अगस्त को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)