CBSE 10th 12th Exam 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने 2020 में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए 10वीं और 12वीं क्लास के विषयों का सैंपल क्वेशन पेपर (Sample Question Paper) और मार्किंग स्कीम (Marking Scheme) जारी कर दिया है।
10वीं और 12वीं क्लास के सैंपल क्वेस्चन पेपर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर आप 10वीं और 12वीं क्लास के सैंपल क्वेस्चन पेपर और मार्किंग स्कीम को देख सकते हैं। इन सैंपल पेपर की मदद से छात्र को परीक्षा में आने वाले सवालों के प्रकार और उनकी मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी मिलेगी। जो उनकी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद करेंगे।
CBSE 10वीं के Sample Question Paper और Marking Scheme का डायरेक्ट लिंक
CBSE 12वीं के Sample Question Paper और Marking Scheme का डायरेक्ट लिंक
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के पैटर्न में बदलाव
CBSE रिजल्ट में सुधार के उद्देश्य से 2020 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के पैटर्न में भी बदलाव करेगा। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्न छह तरह के पूछे जाएंगे। छात्रों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए इसकी तैयारी के लिए प्री बोर्ड में भी इस तरह के सवाल आएंगे।
2020 की बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी वस्तुनिष्ठ सवाल रहेंगे। अभी तक कुछ ही विषयों में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन इस साल से हर विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
अब ऐसे होंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न
- मल्टीपल च्वाइस : इसमें एक सवाल होता है। उत्तर के 4 विकल्पों में एक सही होता है।
- मल्टीपल रिस्पांस : इसमें एक सवाल और 4 विकल्प होते हैं। चारों विकल्प में एक से अधिक उत्तर सही होते हैं। मल्टीपल रिस्पांस वाले प्रश्न अधिकतर प्रतियोगी परीक्षा की प्रवेश परीक्षा में पूछे जाते हैं।
- रिक्त स्थान भरें : इसमें कुछ वाक्य दिये जाते हैं, जिनमें एक या ज्यादा रिक्त स्थान होते हैं। सही शब्द भरने होते हैं।
- सही और गलत : इसमें कुछ स्टेटमेंट या वाक्य लिखे होते हैं, जिन्हें सही या गलत बताना होता है।
- मैचिंग करने वाले सवाल : इसमें दो कॉलम दिये जाते हैं। पहले कॉलम का सही जवाब दूसरे कॉलम में होता है। उन्हें मिलान करना होता है।
- रीजन : इसमें एक स्टेटमेंट होता है और उसके कारण में उसकी व्याख्या होती है कि क्यों बोला गया है। छात्रों को दोनों वाक्यों को पढ़ना होगा और यह देखना होगा कि दोनों सही है या नहीं।