दिग्गज मैक्सिकन गायक जोस जोस का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

मैक्सिको सिटी, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| दिग्गज मैक्सिकन गायक जोस जोस का निधन हो गया। वह 71 साल के थे। उन्हें ‘प्रिंस ऑफ सॉन्ग'(गानों के राजकुमार) या ‘एल प्रिसिंपे डी ला कैनसियन’ के नाम से भी जाना जाता था। सीएनएन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, “संस्कृति मंत्रालय से हमें गायक जोस रोमुलो सोसा और गानों के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध जोस जोस के निधन की जानकारी मिली। अपने करियर की शुरुआत के दौरान ही एल त्रिस्ते के गायक की आवाज से मैक्सिको के लोगों को प्यार हो गया था। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

स्पेनिश भाषा के गायक, गीतकार, अभिनेता जिनका वास्तविक नाम जोस रोमुलो सोसा ओर्टिज है, वह अग्नाशय के कैंसर से जुझ रहे थे, हालिया सालों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


उन्होंने जून में ट्वीट किया था कि वे चिकित्सा प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा भी किया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)