17 नवंबर का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का 1928 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
17 नवंबर का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का 1928 में निधन

17 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 17 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

17 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1525: मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
  • 1869: दस साल के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।
  • 1932: तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
  • 1933: अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
  • 1939: नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्‍चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्‍टूडेंट डे मनाया जाता है।
  • 1966: भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
  • 1970: सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ चन्द्रतल पर उतरा।
  • 1999: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
  • 2006: अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।

17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति


  • 1900: प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म।
  • 1922: अमेरिकी चिकित्सक, शरीर विज्ञान या चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्टैनले कोहेन का जन्म।

17 नवंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)