करीना, सैफ, तैमूर ने लॉकडाउन को बनाया यादगार

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने शुक्रवार को अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर और खुद के हाथ के पंजों की एक पेंटिंग शेयर की। उनका कहना है कि इस लॉकडाउन के समय को उन्होंने इस पेंटिंग में कैद कर लिया है।

करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सैफ अली खान एक बेडशीट अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं। बेडशीट पर करीना, सैफ और तैमूर के हाथ के प्रिंट हैं।


उन्होंने शेयर तस्वार को कैप्शन दिया, “क्वारंटाइन 2020 जीवन के लिए अंकित ..एसएके, केकेके,और टेएके। आशा और विश्वास का प्रसार।”

अभिनय की बात करें तो करीना कपूर खान हाल ही में फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे। वहीं, सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में देखा गया था।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)